द्रौपदी गार्डन में भजनों और फूलों की होली संग सजा भव्य श्याम दरबार
हैदराबाद, श्री श्याम धनी मित्र मंडल, मुरलीनगर के तत्वावधान में श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन द्रौपदी गार्डन, सीतारामबाग में किया गया।

मंडल के मंत्री हरि डाडावाले ने बताया कि अवसर पर श्याम बाबा का ड्रायफ्रूट से भव्य श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात बाबा की ज्योत प्रज्ज्वलित कर भजनों का शुभारंभ किया गया। प्रमुख गायक गौरव पारीख (कोलकाता), स्मिता गनुवाला (नागपुर), प्रिया सोनी (प्रयागराज), चेतन दाहीमा, बालाप्रसाद शर्मा, सागर व्यास ने बाबा के भजनों से सभी को भाव विभोर किया। संगीत संयोजन अंकित बी. का रहा। दरबार में मुख्य आकर्षण श्याम बाबा का भव्य दरबार, फूलों की होली, इत्र वर्षा, बाबा का खजाना, छप्पन भोग, श्याम रसोई इत्यादि रहे।
यह भी पढ़ें… हिमायतनगर में एएसटी सुपर सिंगर: अग्रवाल समाज के सदस्य दिखाए गायन का जादू
कार्यक्रम में मंडल के सदस्य सुनील केड़िया, प्रवीण गोयल, हरि डाडावाले, बालाप्रसाद शर्मा, उमेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अशोक कुमावत, गिरधारीलाल अग्रवाल, अनिल विजयवर्गीय, नितिन तुलस्यान, अनिरुद्ध गोयल, पुनीत अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सचिन नालपुरिया, मुकेश अग्रवाल, सुकेश अग्रवाल, परमेश्वर अग्रवाल, विमल अग्रवाल, मयंक पचेरिया, कृष्णा अग्रवाल, श्याम गर्ग, अनिल जेठलिया, श्रावण कुमावत, मोहित शर्मा, उज्ज्वल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, प्रणव अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, मनोज पचेरिया, विष्णु अग्रवाल, कृष्णा बियानी, राहुल अग्रवाल, कृष्णा कानोडिया, राहुल पचेरिया व अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया। श्याम बाबा की आरती एवं श्याम स्तुति के पश्चात भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। हीरा डाडावाले ने सभी का आभार जताया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



