जानलेवा साबित हुई खुद के तजुर्बे से तैयार की गई दवा

हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र मोइनाबाद थाना परिधि में स्वयं के तजुर्बे से तैयार की गई आयुर्वेदिक दवाई एक किसान के लिए जानलेवा साबित हुई।

पुलिस के अनुसार, कासिम बावली ग्राम निवासी सरकेगारी प्रताप रेड्डी (60) लम्बे समय से पैरों के दर्द के कारण परेशान रहता था। उसने स्वयं के तजुर्बे से आयुर्वेदिक तैयार की। इसके बाद उसने पैर दर्द के लिए तैयार की गई दवाई का सेवन 11 फरवरी को किया।

दवाई सेवन के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। उसके घर वालों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाय। उसकी हालत बिगड़ जाने के कारण उसे 13 फरवरी को उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया, जहाँ उपचार के दौरान कल सुबह उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े: मन्नतों के बाद जन्मे बच्चे की दूषित पानी से मौत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button