नामपल्ली में मेट्रो का मल्टीलेवल पार्किंग भवन उद्घाटित

हैदराबाद, हैदराबाद जिला प्रभारी एवं परिवहन एवं बीसी कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि हैदराबाद में यतायात समस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार ठोस कदम उठा रही है।

मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने नामपल्ली में हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड और नोवम द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित अत्याधुनिक तकनीक युक्त मल्टी-लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यातायात और पार्किंग की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए हैदराबाद में कुछ और स्थानों पर आधुनिक मल्टी-लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाने की आवश्यकता है।

पोन्नम प्रभाकर ने बताया कि जर्मन तकनीक से निर्मित यह 15 मंज़िला पार्किंग कॉम्प्लेक्स शहरवासियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। राज्य के सार्वजनिक उपक्रम एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा कि आधुनिक पार्किंग कॉम्प्लेक्स से हैदराबाद की पार्किंग समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। जनता के लिए सुलभ शुल्क पर इस प्रकार के पार्किंग कॉम्प्लेक्स उपलब्ध कराना आवश्यक है।

यह भी पढे़: घुटने की सर्जरी पर संगोष्ठी उद्घाटित

कार्यक्रम में जीएचएमसी महापौर गदवाल विजयलक्ष्मी, उप-महापौर मोते श्रीलता शोभन रेड्डी, राज्य सरकार के सलाहकार एनवीएस रेड्डी, जामबाग पार्षद राकेश जायसवाल तथा हैदराबाद मेट्रो रेल के अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने कॉम्प्लेक्स में स्थित थिएटर क्रीन और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। पीपीपी परियोजना के डेवलपर्स डॉ. के. हरिकिशन रेड्डी और भावना रेड्डी अवसर पर उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button