क्षत्रिय राजपूत सभा कुतबीगुड़ा में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
हैदराबाद, क्षत्रिय राजपूत सभा, कुतबीगुड़ा शाखा द्वारा 77वाँ गणतंत्र दिवस देशभक्ति समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रभावशाली सामुदायिक सेवा पहलों के साथ मनाया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अुनसार, सभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण समारोह से हुई। राष्ट्रीय ध्वज सभा अध्यक्ष टी. जयवीर सिंह द्वारा फहराया गया। इसके पश्चात सभा का सामुदायिक ध्वज न्यासी सी.जे. सम्पथ सिंह द्वारा फहराया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व सभा अध्यक्ष टी. जयवीर सिंह और महासचिव टी. संतोष सिंह ने किया। अवसर पर उपाध्यक्ष टी. नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष टी. नरेंद्र सिंह, सचिव टी. भवानी सिंह, प्रेम सिंह, मनोहर सिंह, पुष्पराज सिंह, टी. मुरली मोहन, संगठन सचिव टी. सुनीता, टी. सुधीर सिंह, गणेश प्रसाद, विक्रम, नरसिंह भान सिंह, सह-चयनित सदस्य गजानंद सिंह व अन्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, तिरुवनंतपुरम ने मनाया विश्व हिन्दी दिवस
अवसर पर विजया डायग्नोस्टिक के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। परामर्श के पश्चात आवश्यक दवाएँ निशुल्क वितरित की गईं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



