‘प्रभु की माता बनने का अवसर आयो रे’ कार्यक्रम संपन्न

हैदराबाद, फीलखाना स्थित महावीर भवन में श्री महावीर स्वामी जैन श्वेताम्बर संघ चातुर्मास व्यवस्था समिति द्वारा साध्वी कनकप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में 24 तीर्थंकर की माता और 24 प्रभु का श्रृंगार करने के तहत प्रभु की माता बनने का अवसर आयो रे कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रचार प्रसार मंत्री उत्तम संकलेचा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पू. कनकप्रभाजी म.सा. ने मंगल, प्रार्थना से कार्यक्रम शुरू हुआ। महावीर भवन में 24 तीर्थंकर की माता बनना और प्रभुजी की सुन्दर आंगी और उसके बाद प्रभुजी के जन्म व उनकी विशेषताओं के बारे में संवाद प्रकट करना और नृत्य आदि से प्रभु को बधाना, यह सब सुन्दर प्रस्तुति प्रभु की। जो 24 माताएं बनी थीं, उन्होंने जीवंत कर दिया और इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। इस कार्यक्रम के लिए तीन निर्णायक के रूप में कल्पना सुराणा, राखी कांकरिया, कविता भंडारी ने अपना सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें… कर्म निर्जरा के लिए इच्छा शक्ति मजबूत करें : मंगलज्योतिजी

प्रभु माताओं की भव्य प्रस्तुति और पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम का सफल संचालन मीनल जैन ने करते हुए 24 गीतों से धर्मसभा को संगीतमय बना दिया। इस भव्य कार्यक्रम में प्रभु की माताओं के रूप में खुशबू बडेरा, अरुणा बडेरा, शिल्पा संकलेचा, विधि संकलेचा, लक्ष्मी बडेरा, दीपिका संकलेचा, मीरा छाजेड, सपना छाजेड. वंदना बडेरा, विधा बाफना, उज्जवला बागरेचा, सपना सिंघवी, खुशबू चोपडा, निकिता विनायकिया, पिंकी छाजेड, तमन्ना जैन, सारिका छाजेड, श्वेता संकलेचा, मानसी बोहरा, प्रीति हुंडिया, हेतल बडेरा, प्रियंका संकलेचा, संगीता नागोत्रा, टीना सिंघवी ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

कार्यक्रम में सोहनलाल मुलतानमल बोहरा परिवार वालों की ओर से सभी माताओं को प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि भेंट की। सुन्दर वेशभूषा के लिए प्रथम पुरस्कार शिल्पा संकलेचा, द्वितीय पुरस्कार उज्जवला बागरेचा, तृतीय पुरस्कार टीना सिंघवी को मिला। सुन्दर प्रभु आंगी के लिए प्रथम पुरस्कार संगीता नागोत्रा, द्वितीय पुरस्कार सारिका छाजेड़, तृतीय पुरस्कार विधा बाफना को मिला। सुन्दर प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार दीपिका संकलेचा, द्वितीय पुरस्कार प्रियंका संकलेचा को प्राप्त हुआ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button