माओवादी विचारधारा से मेल खाता होगा पार्टी का एजेंडा : कविता

हैदराबाद, नक्सलवाद मुक्त भारत अभियान की सफलता को लेकर दो दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिए बयान के बीच तेलंगाना जागृति की संस्थापक व पूर्व विधान परिषद सदस्य कल्वाकुंट्ला कविता ने आज बम फोड़ते हुए कहा कि उनके द्वारा जल्द घोषित की जाने वाली नई राजनीतिक पार्टी का एजेंडा नक्सलवादियों की विचारधारा से मेल खाता हुआ रहेगा। पार्टी की घोषणा के बाद पूर्व नक्सलवादी उनकी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं।

पूर्व एमएलसी कल्वाकुंट्ला कविता ने बंजारा हिल्स स्थित आवास पर मीडिया के साथ औपचारिक बातचीत में कहा कि माओवादियों के एजेंडे के नजदीक उनकी पार्टी का एजेंडा रहेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि पूर्व नक्सलवादियों को जागृति की नई पार्टी में शामिल होने में कुछ समय लगेगा लेकिन पूर्व नक्सली जागृति के टच में तो हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी घोषणा के दिन ही एजेंडा भी घोषित करेंगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी बनाने के बाद वे मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती आदि से आशिर्वाद लेंगी। उन्होंने कहा कि उनसे विपक्षी बीआरएस के भी विधायक और पूर्व विधायक टच में हैं। समय आने पर इसका खुलासा करेंगीं ।

रेवंत राम, केसीआर रावण तो शकुनी कौन?

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी द्वारा खुद को राम और पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को रावण बताते हुए दिए गए बयान पर कविता ने व्यंग्य कसते हुए प्रहार किया और पूछा कि यदि रेवंत रेड्डी राम और केसीआर रावण हैं तो शकुनी कौन है?

पोंगुलेटी से संबिधित राघवा कंस्ट्रक्शन्स पर अवैध खनन के आरोप लगाते हए बीआरएस द्वारा सदन समिति का गठन करने की मांग को लेकर किए गए हंगामे पर कविता ने कहा कि दरअसल मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बीआरएस के कंधे पर बंदूक रखकर मंत्री पोंगुलेटी पर गोली चला दी है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि सत्तापक्ष कांग्रेस और मुख्य विपक्षी बीआरएस ने भ्रष्टाचार को लेकर किसने कितना भ्रष्टाचार किया है, इस पर बहस करके एक दूसरे के कपड़े उतारने में समय बर्बाद किया।

यह भी पढ़ें… बड़े पैमाने पर ग्राम सभाओं का आयोजन करें : भट्टी विक्रमार्का

राशन कार्ड रद्द किए गए तो आंदोलन

पूर्व एमएलसी कविता ने कांग्रेस सरकार पर 15 लाख राशन कार्डों की कटौती किए जाने के प्रयास करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि यदि गरीबों के राशन कार्ड कटा, तो तेलंगाना जागृति व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व बीआरएस सरकार पर 10 सालों में एक भी राशन कार्ड वितरित नहीं किए जाने के आरोप लगाकर धोखे से सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद 5 लाख राशन कार्ड वितरित किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अब खुद ही आईटी रिटर्न दाखिल किए जाने आदि विभिन्न कारणों की सर्वे द्वारा जांच करके करीब 15 लाख राशन कार्ड कटौती करने का षड़यंत्र रच रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार के पास मूसी सौंदर्यीकरण योजना के लिए देने 7 हजार करोड़ रुपये तो हैं लेकिन विद्यार्थियों की फीस रीअंबर्समेंट की राशि देने पैसा नहीं है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button