श्री जैन सेवा संघ के मार्गदर्शक मंडल ने की बैठक
हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ के मार्गदर्शक मंडल द्वारा बैठक आयोजित की गई। अवसर पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।मार्गदर्शक मंडल द्वारा बैठक में हुई चर्चा को लेकर जारी व्यक्तव्य में कहा गया कि श्री जैन सेवा संघ (रजि.) त्रयनगर की एकमात्र चारों संप्रदाय की सर्वोच्च संस्था है, जो विगत 65 वर्षों से सेवा और त्याग के माध्यम से समाज में कार्यरत है।
विगत काफी वर्षों से सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में सर्वोच्च एवं समर्पित सेवाएँ प्रदान करने वाले समाज के व्यक्तित्व को श्री जैन सेवा संघ द्वारा विधा अनुसार ‘जैन रत्न’ उपाधि से अलंकृत किया जा रहा है। ‘जैन रत्न’ श्री जैन सेवा संघ के मार्गदर्शक मंडल की बैठक में उपस्थित जैन रत्न जसराज श्रीश्रीमाल, चेयरमैन योगेश कुमार सिंघी, नवरतनमल गुंदेचा, विनोद कुमार कीमती, संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार बागरेचा, महामंत्री विमलचंद मुथा, मनोनीत कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार मुथा।
समिति ने श्री जैन सेवा संघ, मार्गदर्शक मंडल के सदस्य, संघ के अध्यक्ष, महामंत्री एवं मनोनीत कार्यकारिणी सदस्य द्वारा योग्यता एवं विधान के अनुसार ‘जैन रत्न’ उपाधि से अलंकृत करने का अधिकार है, जिसे समस्त जैन समाज मान्यता प्रदान करते हुए सम्मान देता है। इसी प्रक्रिया पर अमल करते हुए श्री जैन सेवा संघ ‘जैन रत्न’ उपाधि प्रदान करता है।
यह भी पढ़े : महावीर अस्पताल ट्रस्ट बोर्ड की तीसरी सभा का किया गया आयोजन
बैठक में मार्गदर्शक मंडल के जैन रत्न जसराज श्रीश्रीमाल, चेयरमैन योगेश कुमार सिंधी, नवरतनमल गुंदेचा, विनोद कुमार कीमती, श्री जैन सेवा संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार बागरेचा, महामंत्री विमलचंद मुथा, मनोनीत कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार मुथा ने भाग लिया। मार्गदर्शक मंडल के सदस्य अशोक कुमार बरमेचा, निर्मल कुमार सिंघवी, गौतमचंद गुगलिया, उत्तमचंद सेठिया, अशोक कुमार संकलेचा ने स्वीकृति प्रदान की। चेयरमैन योगेश कुमार सिंघी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





