मारवाड़ी युवा मंच पर्ल महिला शाखा ने किए सेवा कार्य

हैदराबाद, मारवाड़ी युवा मंच पर्ल महिला शाखा, सिकंदराबाद द्वारा बेगमपेट स्थित देवनार स्कूल में अध्ययनरत नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां शाखा मंत्री सुमन घोड़ेला द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष शीतल जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें स्कूल के लगभग 600 नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए 30 कंप्यूटर चेयर प्रदान किए गए।

सेवा कार्यक्रम में बच्चों को सामग्री प्रदान करते सदस्य

अवसर पर शाखा की नारी चेतना संयोजिका मेघा सिंघी ने 250 बच्चों को चिप्स और बिस्किट वितरित किए। शाखा सदस्य शीतल पवार की ओर से बच्चों को फ्रूटी दी गई। दुर्गा मालविया द्वारा 2100 रुपये की राशि नेत्रहीन बच्चों को भेंट की गई। कार्यक्रम में देवनार स्कूल की चेयरपर्सन ज्योति गौड़, पद्मश्री डॉ. ए. साईबाबा गौड़ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इस आयोजन में मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दायमा का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें… उमिया माता मंदिर में द्वितीय पाटोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

35 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में लिया भाग

देवनार स्कूल के चेयरपर्सन द्वारा शाखा के पूर्व अध्यक्ष वर्षा मखाना, अध्यक्ष शीतल जैन और मंत्री सुमन घोड़ेला का शॉल पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शाखा की 35 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें शाखा की पूर्व अध्यक्ष वर्षा मखाना, संरक्षक मंजू विनायकिया, रक्तदान की पूर्व संयोजिका पूनम बोहरा व अन्य का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इसके अलावा शाखा द्वारा बरकतपुरा स्थित श्री बुरुगु रामा कृष्णा हाई स्कूल में अनाथ बच्चों को सेवा प्रदान की गई।

शाखा अध्यक्ष शीतल जैन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल में अनाथ बच्चों के स्वावलंबन और कौशल विकास के लिए विशेष सहयोग प्रदान किया गया। शाखा की इस पहल के तहत स्कूल में अनाथ बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें सिलाई सिखाने वाली शिक्षिका श्रीराम निकिता का सम्मान एवं सहयोग किया गया। बच्चों की शिक्षा और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता दी गई। अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ और बच्चों ने मिलकर मारवाड़ी युवा मंच पर्ल महिला शाखा की इस मानवीय पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया। शाखा मंत्री सुमन घोड़ेला ने सभी का आभार प्रकट किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button