स्कूल के पीने के पानी में जहर मिलाने वाला गिरफ्तार
हैदराबाद, आदिलाबाद के धर्मपुरी में पारिवारिक विवाद में सनकी व्यक्ति ने स्कूल के पीने के पानी में जहर घोल दिया। स्कूल टीचर के पानी में झाग देखकर संदेह जताने पर मामले का पर्दाफाश हुआ, अन्यथा बच्चों की जान खतरे में जा सकती थी।
पुलिस अधीक्षक अखिल महाजन ने बताया कि धर्मपुरी में रहने वाला सोयम किस्तु पारिवारिक विवाद से परेशान थी। निराशा में आकर उसने घर के निकट स्कूल की पानी की टंकी में कीटनाशक घोल दिया।
रविवार और सोमवार को स्कूल बंद था, आज स्कूल के खुलने पर टीचर ने पानी की टंकी के निकट कीटनाशक का बोतल व पानी में झाग देखा। इसके बाद टीचर ने मामले की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कुछ ही देर में सोयम को गिरफ्तार कर लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



