पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी पर गोली चलाई
ताड़ीपत्री, आंध्र प्रदेश पुलिस ने अपहरण और हत्या के आरोपी एक व्यक्ति पर तब गोली चलाई, जब उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश में पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सर्वेश कुमार पर आरोप है कि उसने बृहस्पतिवार को अनंतपुर जिले में यद्दंकी मंडल के कुंदनकोट गांव में एक लड़के का गला घेंटकर और लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
एक बयान में कहा गया है कि अपहरण और हत्या का आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, इसलिए ताड़ीपत्री पुलिस ने उस पर गोली चलाई, उसका पीछा किया एवं फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। बयान के अनुसार जब पुलिस अपराध स्थल का मुआयना कर रही थी तभी आरोपी ने बीयर की खाली बोतल से पुलिसकर्मियों पर हमला किया, ऐसे में पेद्दावदुगुरु के निरीक्षक रामा सुब्बैया ने आत्मरक्षा में गोलियाँ चलाईं।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : ब्लैकमेल के चलते युवक ने की खुदकुशी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



