‘गोर ईसर के संग, देखो चारों धाम के रंग’ कार्यक्रम सम्पन्न
हैदराबाद, रामकोट महिला मंडल हैदराबाद (तेलंगाना) द्वारा ‘गोर ईसर के संग, देखो चारों धाम के रंग’ के साथ सोना चाँदी डायमंड तंबोला कार्यक्रम भव्यता से आयोजित किया गया।
रामकोट स्थित जैन भवन में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत रंगारंग राजस्थानी नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी, जिसकी सभी ने खूब प्रशंसा की। महिलाओं के लिए विशेष सोना चांदी डायमंड तम्बोला का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पहला कंप्लीमेंट्री राउंड, दूसरा चांदी का राउंड तथा तीसरा सोना-डायमंड का राउंड आयोजित किया गया और विजेता को आकर्षक पुरस्कार दिये गये। कार्यक्रम में अतिथि पूर्व पार्षद महालक्ष्मी का स्वागत अध्यक्ष विजयकांता असावा ने किया।

अवसर पर मंत्री संतोष सोनी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रायोजक बालाराम राजेश कुमार मूंदड़ा, विश्वा बाय असावा जेम्स एंड ज्वेल्स, 4आर इन्वेस्टमेंट के रूपेश सोनी, बिंदा गोल्ड एंड डायमंड, वेद ज्वेलर्स के योगेश जाकोटिया, शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स, बाहेती स्टील ट्रेडर्स एलएलपी, माहेश्वरी जेम्स एंड ज्वेलस प्रा.लि., श्री भगवत कृपा चैरिटेबल ट्रस्ट, महावीर एजेन्सीज की ईशान सोनी, रेखा ज्वेलरी, इंद्रा बांगड, मधुसूदन ज्वेलर्स एंड पर्ल्स, श्रीनाथ पैकेजिंग, पद्मावती बुटीक, प्रणव प्योर ग्लैंड्स, राज बिजनेस वेंचर, रिंकू बाहेती, अलंकृत ज्वेलर्स, सुमन कलेक्शन एवं राधिका डेकोर्स का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल की अध्यक्ष विजयकांता असावा, मंत्री संतोष सोनी, संयोजिकाएं संतोष बंग, निर्मला असावा, संगीता तोतला, सरिता झंवर, सुनंदा डागा, किरण सारडा, सदस्य ऊषा किरण लोया, राजेश्वरी असावा, अनुराधा राठी, डागा, तारा सारडा, विजयलक्ष्मी असावा, संतोष राठी, रमा देवी असावा, उर्मिला राठी, मीना भट्टड़, कल्पना लोया, किरण चांडक, सुनीता बंग, शोभा इन्नानी, साधना सारडा, यशोदा बाई इनाणी, विमला धूत, आरती भूतड़ा, संगीता भूतड़ा, कंचन पाण्डरे व अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





