राजस्थानी स्नातक संघ का आरजीए वार्षिक व्याख्यान 21 दिसंबर को
हैदराबाद, राजस्थानी स्नातक संघ द्वारा आरजीए वार्षिक व्याख्यान कार्यक्रम रविवार, 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र बजाज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर गीता परिवार के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ. संजय मालपानी व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम केएलएन प्रसाद ऑडिटोरियम, रेड हिल्स में आयोजित किया जाएगा। शाम 6 बजे अल्पाहार के साथ कार्यक्रम आरम्भ होगा। जानो गीता बनो विजेता विषय पर डॉ. संजय मालपानी संबोधन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा व्यक्तिगत, व्यावसायिक एवं सामाजिक जीवन पर सूत्र देंगे।
कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने हेतु आज बैठक कर चर्चा की गई। समिति के संयोजक रविन्द्र बजाज, राजस्थानी स्नातक संघ के अध्यक्ष मनोज गोयल व मंत्री अजय कुमार अग्रवाल ने बैठक में हिस्सा लिया। अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि डॉ. संजय मालपानी का संबोधन ज्ञानवर्धक होगा। मनोज गोयल ने संस्था के सभी पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों, समिति सदस्यों व अन्य से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में एनएमडीसी कर्मचारियों के लिए विशेष हिन्दी कार्यशाला
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



