Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

आरजीए आनंद उत्सव मेला में दिखी राजस्थानी संस्कृति की छटा

हैदराबाद, जामबाग स्थित विवेक वर्धिनी एजुकेशन सोसाइटी के विशाल मैदान में राजस्थानी स्नातक संघ द्वारा नगर में पहली बार राजस्थानी परिवेश से ओत-प्रोत आरजीए आनंद उत्सव मेला एवं महातंबोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन कार्यक्रम प्रायोजक श्रीओम कंपनी के ओमप्रकाश अग्रवाल, योगेश कुमार अग्रवाल तथा काबरा टायर्स के कमल काबरा ने किया। कार्यक्रम में राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के म्हारो प्यारो राजस्थान, पधारो म्हारे देश लोक गीत एवं नृत्यों ने सभी को न केवल मंत्रमुग्ध किया, बल्कि लोगों ने सराहना कर कलाकारों के साथ सेल्फियां लेकर उनका भरपूर उत्साह बढ़ाया।

मेले का मुख्य आकर्षण अंतरराष्ट्रीय कलाकार रामू मारवाड़ी की प्रस्तुति रही, जिसमें उन्होंने सिर पर 11 घटों को धारण कर न केवल नृत्य कर सभी का मनमोह लिया बल्कि सभी के बीच में पहुँचकर अपनी प्रस्तुति दी। इसे लेकर सभी काफी उत्साहित हुए और उनके साथ सेल्फियां भी लेने लगे। रामू मारवाडी के नृत्य ने कार्यक्रम को काफी देर तक बांधे रखा। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के लिए राजस्थान के प्रसिद्ध कठपुतली खेल और जादू का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राजस्थानी वेशभूषा में आने वाले एकल और दंपत्ति को पुरस्कार प्रदान किये गये। साथ ही हर घंटे प्रवेश पत्र पर लक्की ड्रा निकाल कर पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण महा तंबोला रहा जिसमें प्रथम फुल हाउस के लिए लॉयड एलईडी 32 इंच स्मार्ट टीवी, द्वितीय फुल हाउस टीजी 7.5 केजी वाशिंग मशीन, तृतीय फुल हाउस मिडेया माइक्रोवेव ओवन पुरस्कार के तौर पर प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त पहली, द्वितीय और तृतीय लाइन के लिए मिक्सर, केटल, आयरन, केनस्टार कॉन्बो, शीट कॉर्नर, अर्ली 7, टिकट कॉर्नर, शीट प्राइज के लिए केनस्टार ब्लेडर और केनस्टार टोस्टर पुरस्कार के तौर पर दिया गया। तंबोला के प्रायोजक काबरा टायर्स रहे।

मेले में समितियों ने व्यवस्थाओं में भव्य योगदान प्रदान किया

अवसर पर आरजीए के पदाधिकारियों द्वारा प्रायोजक ओमप्रकाश अग्रवाल, कमल काबरा का सम्मान कर कार्यक्रम में सहयोग के लिए आभार जताया गया। कार्यक्रम में सभी का स्वागत आरजीए के अध्यक्ष मनोज गोयल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आरजीए द्वारा पहली बार व्यापक मेला का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

मेले के प्रधान संयोजक गोपाल दास सारडा ने बताया कि मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए राजस्थानी समाज के लोगों के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के अंतर्गत समितियों का गठन किया गया जिनमें प्रमुख रूप से स्वागत समिति, तंबोला संयोजन समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, स्टॉल समन्वय समिति, पुरस्कार वितरण समिति, तकनीकी व्यवस्था समिति, पार्किंग व्यवस्था समिति, चाट स्पिन फूड कोर्ट समन्वय समिति, प्रवेश समन्वय समिति, मंच व्यवस्था समिति एवं चिकित्सा सेवा समिति ने उल्लेखनीय सेवा प्रदान की। उन्होंने कार्यक्रम को भव्यता से सफल करवाने के लिए विभिन्न समितियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उनके परिवारों का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया।

संस्था के मंत्री अजय अग्रवाल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेषकर राजस्थान के लोक कलाकारों की प्रस्तुति, नागौर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक नृत्य कलाकार रामू मारवाड़ी की प्रस्तुति शानदार रही। कठपुतली खेल, जादू, लोकगीत व नृत्य का कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा।

यह भी पढ़ें… आईबीएस समावेश की संगीत कार्यशाला में बच्चों की प्रतिभा को मिली नई उड़ान

फूड कोर्ट और स्टॉल में राजस्थानी व्यंजन, ज्वेलरी व हैंडमेड वस्तुएं

कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता नंदगोपाल भट्टड़ ने किया। संपूर्ण मेले के प्रायोजक श्री ओम कंपनी (ओम प्रकाश, योगेश कुमार अग्रवाल), काबरा टायर्स (कमल काबरा) रहे। प्रवेश पत्र पर प्रति घंटा ड्रॉ निकाल कर पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम में सभी को स्वादिष्ट व्यंजन एवं आकर्षक परिधान के लिए फूड कोर्ट (टॉप स्पिन फूड एंड बेवेजेस) में विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल, मनोरंजन खेल के स्टॉल के अलावा ज्वेलरी, बच्चों के खिलौने, हीलिंग क्रिस्टल, हैंडमेड वस्तुएं, अचार, पापड़, हाउसहोल्ड वस्तुएं, पेंटिंग, राजस्थानी घाघरा बंधेज व डिजाइनर वस्त्र, सिल्वर ज्वेलरी, एक्यूप्रेशर आदि आकर्षक वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए। काफी लोगों ने व्यंजनों का स्वाद चखा और खरीददारी की।

अवसर पर डॉ. मोहन गुप्ता, हरिकिशन ओझा, विनोद कुमार बंग, गिरधर तोष्णीवाल, श्यामसुन्दर मूंदडा, नंदकिशोर बाहेती सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने में प्रधान संयोजक गोपालदास सारडा, चेयरमैन ओमप्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष मनोज गोयल, मंत्री अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष संपत दरक, आनंद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए संदीप झंवर, सह-मंत्री कविता तोष्णीवाल, सह-संयोजक अशोक बंसल, रीतू अग्रवाल, परामर्शदाता नंदगोपाल भट्टड, सुरेशचंद गुप्ता, प्रकाशनारायण राठी, कार्यकारिणी सदस्य सीए अमित झंवर, अरुण लाहोटी, भगवानदास विजयवर्गीय, दीपक कुमार बंग, गोपालदास सारडा, गोविन्द तोष्णीवाल, सीए जगदीश भट्टड़, महेश कुमार असावा, नरसिंग चितलांगी, पन्ना माहेश्वरी, पूजा गुप्ता, रूपेश कुमार मालपानी, सीए शिल्पा मानुधने, सुमेश कुमार बंग, सुनील भट्टड़ व अन्य ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button