आदर्श स्वच्छ मार्ग बनेगी पटनचेरू से मणिकोंडा तक की सड़क

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम मणिकोंडा से पटनचेरू तक मुख्य सड़क को शहर की आदर्श सड़क के रूप में परिवर्तित करने के लिए सीएमसी ने विशेष अभियान की योजना बनाई है। इसके लिए शनिवार को पटनचेरू से मणिकोंडा तक 22 किमी लंबे मुख्य मार्ग पर साइबराबाद क्लीन स्वीप के नाम से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

सीएमसी आयुक्त सृजना ने शेरीलिंगमपल्ली जोनल कार्यालय सहित निगम के जोनल एवं उप आयुक्तों के साथ-साथ टाउन प्लानिंग, इंजीनियरिंग तथा यूबीडी विंग के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि सीएमसी 28 मार्च को शेरीलिंगमपल्ली जोन के अंतर्गत पटनचेरू से मणिकोंडा तक 22 किमी लंबे मुख्य मार्ग पर साइबराबाद क्लीन स्वीप नामक स्वच्छता अभियान का आयोजन करेगा।

यह भी पढ़ें… रेवंत रेड्डी ने किया भद्राचलम मंदिर के विकास कार्यों का शिलान्यास

सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चलेगा क्लीन स्वीप अभियान

क्लीन स्वीप अभियान सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसका उद्देश्य पूरे मार्ग को पूरी तरह साफ एवं स्वच्छ बनाकर मुख्य सड़क की छवि को बदलना है। अभियान के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए सड़क को 0.5 किमी के खंडों (लगभग 44 खंड) में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक खंड को समर्पित स्वच्छता कर्मी, पर्यवेक्षण अधिकारी, कचरा संग्रहण वाहन एवं सफाई गतिविधियों के लिए सहयोग प्रदान किया जाएगा।

संपूर्ण सड़क की सफाई के अलावा फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की जाएगी। सड़क के किनारों, कोनों और डिवाइडरों से धूल, गंदगी और मैल को हटाया जाएगा। कचरा, प्लास्टिक अपशिष्ट और मलबे का संग्रहण एवं निस्तारण किया जाएगा। मलबा हटाकर डंपिंग यार्ड को भेजा जाएगा।

अनधिकृत फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर और विज्ञापन हटाए जाएंगे। हर 100 मीटर पर पानी के ड्रम और हर 2 किमी पर पानी के टैंकर सफाई कार्यों में सहयोग करेंगे। डिवाइडर की सफाई के लिए विशेष टीमों की तैनाती की जाएगी। सीएमसी आयुक्त ने इस कार्य के लिए सामुदायिक भागीदारी का आह्वान किया है। सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया जाएगा। साथ ही इस कार्य के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button