समाज सिखवाल नागौर पट्टी का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित

हैदराबाद, सिखवाल समाज नागौर पट्टी क्षेत्रीय द्वारा ऋषि श्रृंग भवन में भव्यता से स्नेह मिलन कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल जायलवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर वर्ष 2026 का मल्टीकलर कैलेण्डर का लोकापर्ण लालचन्द जायलवाल व सहयोगियों द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े: आरआईएनएस की कार्यशाला आयोजित

अवसर पर गायक सुनील जायलवाल ने श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान 40 वयोवृद्ध दंपत्तियों का सम्मान किया गया। साथ ही समाज के उभरते बालक-बालिकाओं को बाल पुरस्कार प्रदान किए गए। अवसर पर मंत्री राजेन्द्र ओझा, कोषाध्यक्ष अजय पंडित, प्रचार मंत्री संदीप जायलवाल, संयोजक मण्डल के संतोष व्यास, गोपाल ओझा, राधेश्याम नागला तिवारी, अमर जायलवाल, संदीप पंडित, पवन तिवारी, वरुण पंडित, गोपाल कृष्ण तिवाड़ी, अजय व्यास, पप्पू ओझा व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button