दोस्त पंजीकरण के दूसरे चरण की प्रक्रिया जारी

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य के डिग्री शिक्षण संस्थानों में विविध स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने हेतु पंजीकरण प्रक्रिया डिग्री ऑनलाइन सर्विस तेलंगाना (दोस्त 2025-26) के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया का दूसरा चरण जारी है। यह प्रक्रिया 8 जून तक जारी रहेगी।

जारी जानकारी के अनुसार 8 जून तक जारी रहने वाले दोस्त पंजीकरण के दूसरे चरण के लिए वेब विकल्प प्रक्रिया 9 जून तक संचालित की जाएगी। इस चरण तहत छात्र 400 रुपए शुल्क के साथ अपना पंजीकरण निर्धारित तिथि तक कर सकते हैं। दूसरे चरण सीटों का आवंटन 13 जून को किया जाएगा। इस चरण में सीट हासिल करने वाले छात्रों को 13 से 18 जून के मध्य ऑनलाइन सेल्फ रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा।

नया शैक्षणिक सत्र 30 जून से होगा आरंभ

दूसरे चरण की प्रक्रिया पूर्ण होने बाद तीसरे चरण की पंजीकरण प्रक्रिया 13 से 19 जून तक संचालित की जाएगी। इसके तहत सीटों का आवंटन 23 जून को किया जाएगा। विविध स्नातक पाठ्यक्रमों हेतु नया शैक्षणिक सत्र 30 जून से आरंभ होगा। उल्लेखनीय है कि दोस्त प्रथम चरण की प्रक्रिया के तहत सीटों का आवंटन 29 मई को किया जा चुका है। सीट हासिल करने वाले छात्र 6 जून तक ऑनलाइन सेल्फ रिपोर्टिंग कर सकते हैं।

तेलंगाना राज्य के विश्वविद्यालयों से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में विविध स्नातक पाठ्यक्रमों जैसे बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, बीएसडब्ल्यू, बीबीए, बीबीएम और बीसीए में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन पोर्टल टीएस-दोस्त पंजीकरण अनिवार्य है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button