श्री जैन सेवा संघ कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ की कार्यकारिणी बैठक आज श्री जैन सेवा संघ के बोर्ड रूम, रामकोट में आयोजित की गई। श्री जैन सेवा संघ के महामंत्री विमल मुथा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उमेश बागरेचा ने की। बैठक का संचालन महामंत्री विमल मुथा ने किया। णमोकार मंत्र से बैठक का शुभारंभ हुआ। सभी कार्यकारिणी सदस्यों का अध्यक्ष उमेश बागरेचा ने अभिनंदन एवं स्वागत किया।

महामंत्री ने गत बैठक की संपूर्ण जानकारी सभा के समक्ष रखी, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में श्री जैन सेवा संघ की आजीवन सदस्यता हेतु प्राप्त 14 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की। अवसर पर मनोनीत सदस्य एवं प्रचार संयोजक की नियुक्ति की गई, जिसमें दिलीप भंडारी, महावीर तातेड़, संतोष मरलेचा, प्रचार संयोजक प्रवीण पांड्या शामिल है।

अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद मखाना, महामंत्री विमल मुथा, कोषाध्यक्ष सुरेश सुराणा, सह मंत्री योगेश सोनी, सुनील कावड़िया, कार्यकारिणी सदस्य राजेश साभद्रा, मोहनलाल बागरेचा, अनिल कातरेला, राकेश सुराणा अमित मुणोत, सज्जन गांधी, अशोक संचेती, अशोक कोठारी, आशीष भंसाली, हुकुमचंद कोचेटा, उमेश नाहर, अविनाश भंडारी, विजय आंचलिया, डॉ. अनीश पोकरणा व अन्य उपस्थित थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद मखाना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button