श्री श्याम महोत्सव का आयोजन 3 जनवरी को
हैदराबाद, नगरद्वय की धार्मिक एवं श्याम प्रेमी संस्था श्याम के बावरे भाग्यनगर के तत्वावधान में 3 जनवरी 2026 को सायं 7:31 बजे से शमशाबाद स्थित एस.एस. कन्वेंशन में तृतीय श्री श्याम महोत्सव भजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री श्याम महोत्सव के अन्तर्गत जयपुर से भजन गायक मनीष घीवाला, कोलकाता से राज पारीक, जयपुर से रेहांश गर्ग, कानपुर से श्रेष्ठ दीक्षित तथा नगरद्वय के संदीप चाण्डक, सागर व्यास व रोहन अग्रवाल अपनी सुमधुर वाणी में भजनों की प्रस्तुति देंगे।
अवसर पर जयपुर से चंग धमाल (मुकेश धमाल टीम), छप्पन भोग, अद्भुत श्रृंगार, अद्भुत दरबार एवं संगीत संयोजन मुख्य आकर्षण रहेंगे। श्याम के बावरे, भाग्यनगर के सदस्यों ने नगरद्वय के श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। तृतीय श्री श्याम महोत्सव के संदर्भ में विशेष बैठक होटल राजधानी में आयोजित की गई। इसमें संस्था के रामदेव अग्रवाल, नमन जैन, मुकेश अग्रवाल, सुरेश कुमार माली, ईशांत अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, भूपेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, ए. नागराज एवं आश्रय दिल्लीकर ने उपस्थित रहकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



