8 फरवरी को आयोजित होगी श्री श्याम रथ निशान यात्रा, तैयारी पर चर्चा

हैदराबाद, श्री श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा रविवार, 8 फरवरी को निकाली जाने वाली द्वितीय श्री श्याम रथ निशान यात्रा की तैयारियों को लेकर आज विभिन्न मंडलों की सभा का आयोजन काचीगुड़ा स्थित श्री श्याम मंदिर में किया गया। सभी मंडलों ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

बैठक श्री श्याम बाबा की पूजा अर्चना के साथ आरंभ हुई। समिति के सह मंत्री और यात्रा वाइस चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने सभी का स्वागत करते हुए समिति द्वारा निकाली जाने वाली श्री श्याम निशान यात्रा में सभी मंडलों से सहयोग देने का अग्रह किया। वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम दास गोयल ने निशान यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि श्री श्याम रथ निशान यात्रा 8 फरवरी को सुबह 8.21 बजे चारमीनार स्थित महादेव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ आरंभ होगी।

यात्रा रंगोली बनाते हुए, विभिन्न भजन प्रवाहकों द्वारा भजन गाते हुए चारकमान, घाँसी बाजार, सिटी कॉलेज, बेगम बाजार, सिद्दिअंबर बाजार, गौलीगुड़ा राम मंदिर, चादरघाट, निम्बोलीअड्डा होते हुए काचीगुड़ा श्याम मंदिर पहुँचेगी। उन्होंने कहा कि इस बार 1500 निशान तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। अवसर पर गायक कैलाश मित्तल यात्रा में भजनों से सभी को भक्ति के रंग में रंगेंगे। मंदिर में निशान अर्पण के साथ शाम को पाँच बजे लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार एक्टिवा स्कूटर एवं द्वितीय पुरस्कार 60 इंच का एलईडी दिया जाएगा। 5000 से अधिक लोगों के कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है। इसके चलते सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की जाएगी।

मार्ग में प्रसाद वितरण और मंदिर पहुँचने पर भोजन प्रसादी की व्यवस्था

संयोजक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि निशान यात्रा सुबह 8.21 बजे आरंभ होकर दोपहर 12.31 बजे पहुँचेगी। इसलिए उन्होंने सभी श्याम मंडलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि सभी समय का ध्यान रखें। इस बार अलग-अलग सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं एवं समाज द्वारा 15-20 मंच लगाने को लेकर नाम आ चुके हैं। स्वागत मंच थोड़ी दूर-दूर पर लगाए जाएँ, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। मार्ग में प्रसाद वितरण के साथ मंदिर में पहुँचने पर सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की जाएगी।

सभी मंडल निर्धारित लक्ष्य या उससे अधिक निशान हेतु प्रयास करें। उन्होने कहा कि कार्यक्रम के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिसमें मंडल स्वेच्छा या व्यक्तिगत तौर पर नाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि निशान यात्रा में किसी भी प्रकार के गुलाल या पटाखे का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। इसलिए सभी इसका विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग भाग लें, इसके लिए सोशल मीडिया व अन्य प्रचार माध्यमों का प्रयोग सभी मंडल अपने स्तर पर करें।

यह भी पढ़ें… श्री जिनदत्तसूरी जैन सेवा मंडल की नई कार्यकारिणी गठित

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे, प्रशंसकों की संख्या अधिक

समिति सदस्य एवं यात्रा संयोजक अमित अग्रवाल ने बताया कि यात्रा के दौरान भजन गायक की ट्रॉली एवं बाबा के दरबार के रथ पर दो-तीन निर्धारित स्वयंसेवी के अलावा दूसरे न आएँ, इसका विशेष ध्यान रखें। राजेश गोयल ने कहा कि भजन गायक कैलाश मित्तल को कार्यक्रम में आमंत्रित करने की जिम्मेदारी उनके परिवार को दी गयी है। नगर में कैलाश मित्तल के प्रशंसक बहुत ज्यादा हैं, इसलिए सुरक्षा के इंतजाम किए जाएँ।

इसके अतिरिक्त फोटो इत्यादि का कार्यक्रम यात्रा के मंदिर पहुँचने के बाद ही हो, तो बहुत अच्छा है। अन्यथा कार्यक्रम में विलंब हो सकता है। यात्रा संयोजक सुशील अग्रवाल एवं अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि 1100 निशान की बुकिंग हो चुकी है। 1500 निशान तैयार किये जा रहे हैं, इसलिए मंडल प्रयास कर लक्ष्य को पूरा करें। कार्यक्रम में सेवा देने के इच्छुक आगामी एक-दो दिन में अपने नाम दें। संयोजक राजकुमार गुप्ता ने मंच का संचालन किया। अभिषेक अग्रवाल ने आभार जताया।

अवसर पर श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के संयुक्त मंत्री एवं यात्रा वाइस चेयरमैन रामदेव अग्रवाल, समिति सदस्य एवं यात्रा वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तमदास गोयल, समिति सदस्य एवं यात्रा संयोजक अमित अग्रवाल, जीवन भाटी, अभिषेक अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, पुरुषोत्तम पारीक, राजकुमार गुप्ता, पवन जैन, प्रदीप गादिया, नितिन अग्रवाल, निश्चित अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, देवयांश अग्रवाल, लिखित अग्रवाल, गोपाल पित्ती, अभिषेक शर्मा, रित्विक शर्मा, सुशील अग्रवाल, हरिकिशन अग्रवाल, मोहित बजाज, कैलाश गहलोत, हरीश वर्मा, दिनेश अग्रवाल, करण शर्मा, राजेश अग्रवाल, गगन अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, सुरेन्द्र कुमार नरेड़ी, कपिल जैन, रमेश सारड़ा, भरत सारड़ा, गणेश लड्डा, सोनू देवेन्द्र, मुकेश गुप्ता, विष्णु अग्रवाल, गोपालदास मोदी, सुरेन्द्र अग्रवाल, कमल किशोर व कमल बंसल उपस्थित थे।

श्री श्याम रथ निशान यात्रा में समिति और मंडल के सदस्य उपस्थित

अवसर पर संजय अग्रवाल, राहुल गुप्ता, गगन अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण व्यास, पारस ओझा, राहुल सारड़ा, आयुष अग्रवाल, कौशिक व्यास, सुजल देवड़ा, पुनीत सिंह, आकाश कुमावत, श्रीकांत गोंदिया, दिनेश मित्तल, नरेन्द्र जांगीड़, तेजेन्द्र, अनिल बंसल, पवन पिंचा, चिराग बंसल, विष्णु झँवर, श्याम सोमानी, नीरज मूंदड़ा, आशीष व्यास, मुकेश अग्रवाल, श्याम गुप्ता, अश्विन अग्रवाल, किशन, राजेश, श्री श्याम सत्संग समिति, जयश्री श्याम श्याम मेरे श्याम, शिवम मित्र मंडल (अत्तापुर), हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं, श्याम के लाड़ले के, ओम जय श्री श्याम मित्र मंडल, श्याम भरोसे सेवा समिति, श्याम बिहारी के चले समिति, लाड़ले श्यामजी के, हम सेवादार हैं, मासिक श्याम निशान समिति व जयश्री श्याम मित्र मंडल उपस्थित थे।

अवसर पर श्री श्याम दानी मित्र मंडल, श्री खाटू श्याम मित्र मंडल, सबसे प्यारे श्याम हमारे, श्री बांके बिहारी सेवा समिति, लखदातार परिवार 2, लखदातार परिवार, श्री श्याम मित्र मंडल, श्री श्याम सेवक परिवार, श्याम युवा मंडल, ओम जय श्री श्याम समिति, सांवरिया भक्त मंडल, श्री श्याम परिवार, करने वाला श्याम कराने वाला श्याम, श्री श्याम प्रेमी सत्संग समिति, हम सेवक बाबा के, श्री श्याम भजन मंडल, सांवरिया परिवार, सांवरे के बांवरे, सेवादार श्याम के, सबका सहारा श्याम सरकार, श्री राम श्याम मित्र मंडल, बाबा तू मेरा और हम तेरे, श्याम सखा, श्री श्याम सखा मंडल लाल बाजार, श्याम दिवाने, तीन बाण धारी, अर्जी हमारी मर्जी तुम्हारी, मोरछड़ी वाले श्याम के दिवाने, लाड़ले श्यामजी के भक्त, श्याम के प्यारे, श्री श्याम प्रेमी, हम दो श्याम प्रेमी, श्री श्याम सेवा परिवार, श्याम सेवादार के सदस्यों सहित अन्य उपस्थित थे।

Exit mobile version