आत्मिक स्तर है हमारे जीवन की मजबूत बुनियाद

संसार में वर्षों से लोगों में यह मान्यता रही है कि जिसका बौद्धिक स्तर जितना अधिक होगा, वह व्यक्ति अधिक से अधिक सफलता को प्राप्त करेगा। इसी वजह से बुद्धिवान को सदैव ही शैक्षणिक संस्थानों या नियुक्तियों में तरजीह दी जाती है। हालांकि कुछ वर्षों के बाद विज्ञान पंडितों द्वारा यह देखा गया कि बुद्धिवानों को भी बड़ी असफलताओं का सामना करना पड़ता है। इन घटनाओं ने दुनियाभर के विशेषज्ञों एवं विज्ञान पंडितों को कुछ और बेहतर और उच्च देखने के लिए प्रेरित किया, जिससे मानव जीवन में सफलता और खुशी की गुणवत्ता में सुधार आए।

इससे फिर जन्म हुआ ईक्यू यानी भावनात्मक गुणक का, जो हमें सहानुभूति और दया के साथ आनंद और पीड़ा की अवस्था में सही योग्यता और कौशल का उपयोग करते हुए, कुशलतापूर्वक सकारात्मक प्रतिक्रिया करने की क्षमता व प्रेरणा प्रदान करता है, किन्तु पिछले एक दशक में आधुनिक जीवन के बढ़ते दबावों को देखते हुए, विशेषज्ञों ने यह महसूस किया कि ईक्यू भी आधुनिक मनुष्यों के जीवन में आने वाली अनेक व्यावसायिक और निजी समस्याओं का सामना करने में अपर्याप्त है।

सफल और संतुलित जीवन की बुनियाद है आत्मिक विकास

परिणामस्वरूप विशेषज्ञों ने आत्मिक स्तर (एस.क्यू- स्पिरिचुअल क्वोशंट) यानी आध्यात्मिक गुणक नामक अधिक उच्च और बेहतर कौशल को गहरे संशोधन के बाद उत्पन्न किया। एस.क्यू की खोज के साथ दुनियाभर में विशेषज्ञों ने इस शाश्वत सत्य को स्वीकार किया, जिसे हमारे ऋषियों ने बहुत पहले ही जान लिया था कि जीवन की सभी दुविधाओं के सरल व आसान उपाय के लिए निश्चित रूप से आध्यात्मिक अभिविन्यास आवश्यक है।

राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज

इसलिए जब हम उच्च स्तरीय जागरूकता एवं वर्धित नेतृत्व गुणवत्ता द्वारा हमारी समस्याओं की जड़ों को पहचान लेते हैं, तब हम अपनी गहन बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए, उनके लिए अधिक कारगर और लाभप्रद समाधान पा सकते हैं। वर्तमान समय की आवश्यकता है कि हम मात्र आई.क्यू और ई.क्यू तक ही स्वयं को सीमित न रखें। अपितु उससे ऊपर उठकर एस.क्यू अर्थात आत्मिक स्तर को बढ़ाने का पुरुषार्थ करें और खुश तथा सफल जीवन की राह पर चलना शुरू करें। याद रखें, आत्मिक स्तर हमारे जीवन की मजबूत बुनियाद है। अत: इसकी वृद्धि पर ही हमारा उज्ज्वल भविष्य आधारित है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button