श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल, दिलसुखनगर का तंबोला 28 जनवरी को
हैदराबाद , श्री माहेश्वरी समाज महिला मंडल दिलसुखनगर के तत्वावधान में बुधवार 28 जनवरी को दोपहर 11:30 बजे से हिमायत नगर स्थित होटल प्लैटिनम में भव्य तंबोला कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आज यहां संस्था की मंत्री मोनिका सोमानी व कार्यक्रम की प्रधान संयोजिका शशिकला हेड़ा द्वारा जारी प्रेस के अनुसार, कार्यक्रम में एंट्री सिर्फ एंट्री टिकट द्वारा दी जाएगी, जिसके लिए संस्था द्वारा 600 रुपए निर्धारित किए गए हैं।
इसके अंतर्गत कॉम्प्लीमेंट्री तंबोला राउंड खिलाया जाएगा, जिसमें खूबसूरत राजस्थानी ज्वेलरी विजेताओं को दी जाएगी, जिसकी स्पॉन्सर तेजस ज्वेलर्स निंबोली अड्डा हैं। इसी एंट्री फीस के साथ नाश्ता, दोपहर का भोजन शामिल रहेगा। उन्होंने बताया कि गोल्ड राउंड और सिल्वर राउंड दोनों अलग से खिलाया जाएगा। गोल्ड राउंड के मुख्य स्पॉन्सर शिवराज लक्ष्मीचंद ज्वेलर्स सोमाजीगुड़ा, जबकि पूरे सिल्वर राउंड के स्पॉन्सर वेद ज्वेलर्स चारकमान हैं।
महिला तंबोला कार्यक्रम: ब्रांडेड पुरस्कार और सीमित टिकट के साथ
इसके साथ ही एक पूरा राउंड शानदार ब्रांडेड घड़ियों का खिलाया जाएगा, जिसके स्पॉन्सर कमल वॉच कंपनी होंगे। इसके अलावा श्री रामा इलेक्ट्रिकल्स दिलसुखनगर एंव नमीश्री ज्वेलर्स सिकंदराबाद कार्यक्रम के मुख्य स्पॉन्सर्स हैं। संस्था की अध्यक्षा प्रीति सारड़ा व कार्यक्रम संयोजिका रुचिता इन्नाणी एवं नीतू मर्दा ने बताया कि तंबोला कार्यक्रम सिर्फ महिलाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सर्व समाज की सभी महिलाएं आमंत्रित हैं।
टिकट्स बहुत ही सीमित मात्रा में रखी गई है। हालांकि टिकट आयोजन स्थल पर भी दी जाएगी, लेकिन सीमित मात्रा में होने के कारण संस्था द्वारा विशेष आह्वान किया गया है कि टिकट्स एडवांस में संस्था की किसी भी पदाधिकारी/कार्यकारिणी सदस्या या कार्यक्रम की संयोजिकाओं से बात करके बुक कर कार्यक्रम में भाग लेने वाली इच्छुक बहनें कृपया अपना स्थान अवश्य सुरक्षित कर लें।
यह भी पढ़े : जयपुर में हैदराबाद की नित्या सोनी ने जीता मिसेज इंडिया एलिगेंट क्वीन 2025 का खिताब
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मीटिंग आज संस्था की मंत्री मोनिका सोमानी के घर रखी गई, जिसमें मंडल की अध्यक्षा प्रीति सारड़ा, मंत्री मोनिका सोमानी, कोषाध्यक्षा व कार्यक्रम संयोजिका रुचिता इन्नाणी, संगठन मंत्री संतोष सारड़ा, उपाध्यक्षा पद्मा मालानी, सह-मंत्री मिलन लखोटिया, सांस्कृतिक मंत्री सोनिया सारड़ा, कार्यकारिणी सदस्या व कार्यक्रम की प्रधान संयोजिका शशिकला हेड़ा, कार्यकारिणी सदस्या व कार्यक्रम संयोजिका नीतू मर्दा, कार्यकारिणी सदस्याएं : सरिता असावा, सुमन मानधनिया, गीता लड्डा, नीलिमा चांडक नें भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



