तेलंगाना को आवंटित प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने डीजीपी से मुलाकात की
हैदराबाद, राज्य में में नव आवंटित प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी से मुलाकात की। मुलाकात करने वाले प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों में मंधारे सोहम सुनील (2023 बैच), राहुल कांत (2023 बैच), आयशा फातिमा (2023 बैच) और मनीषा नेहरा (2024 बैच) शामिल है।
पुलिस महानिदेशक ने उन्हें राज्य में कानून-व्यवस्था और अपराध के बारे में बताया। उन्हें तेलुगु भाषा और उसके तेलंगाना वेरिएंट को भी जल्दी सीखने के लिए कहा। तेलंगाना राज्य पुलिस अकादमी में अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद, प्रशिक्षु अधिकारियों को जिले के प्रशिक्षण के लिए राज्य भर की अलग-अलग यूनिट्स में ट्रेनिंग दी जाएगी।
महाराष्ट्र के रहने वाले मंधारे सोहम सुनील को करीमनगर कमिश्नरेट में ट्रेनिंग दी जाएगी; झारखंड के राहुल कांत को आदिलाबाद जिले में ट्रेनिंग दी जाएगी, मध्य प्रदेश की आयशा फातिमा को सिद्दीपेट कमिश्नरेट में ट्रेनिंग दी जाएगी, और राजस्थान की मनीषा नेहरा को मुलुगु जिले में ट्रेनिंग दी जाएगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



