चैत्र नवरात्रि में भीड़ के बीच वैष्णो देवी यात्रा स्थगित की गई

जम्मू, चैत्र नवरात्र के कारण उमड़ी भीड़ के बीच शनिवार को वैष्णो देवी तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई। शनिवार को शाम चार बजे तक 39,000 श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्नीस मार्च से शुरू हुए चैत्र नवरात्र के कारण भीड़ बढ़ गई है। नवरात्र पर्व 27 मार्च तक चलेगा और इस दौरान मंदिर बोर्ड को देश भर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की उम्मीद है। श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि भवन में भारी भीड़ के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस वाहनों के जरिये यात्रा स्थगित करने की घोषणा की गई और रविवार को सुबह 4 बजे से नए सिरे से पंजीकरण शुरू होगा।
प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर लिया फैसला
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 39,000 से अधिक तीर्थयात्री पवित्र शहर कटरा पहुँचे और जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में त्रिकुटा पहाड़ियों की चोटी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।(भाषा)
यह भी पढ़े– हैद्रा आयुक्त ने नामपल्ली स्थल का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा उल्लंघन पर कार्रवाई
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





