हैद्रा आयुक्त ने नामपल्ली स्थल का निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा उल्लंघन पर कार्रवाई

हैदराबाद, हैद्रा आयुक्त एवी. रंगनाथ ने कहा कि शहर में बार-बार हो रहीं अग्नि दुर्घटनाओं का मुद्दा काफी गंभीर है। आग लगने के कारणों पर विशेष ध्यान देते हुए भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा नियमों में चूक या किसी भी प्रकार की उपेक्षा पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

आयुक्त ए.वी. रंगनाथ ने मंगलवार को नामपल्ली स्थित बच्चास फर्नीचर स्टोर का निरीक्षण किया। उनके साथ अतिरिक्त निदेशक वरला पापय्या तथा डीएफओ यज्ञनारायण भी मौजूद थे। आयुक्त ने कहा कि नियमों को सख्ती से लागू कराने के लिए हैद्रा ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि नामपल्ली में फर्नीचर दुकान संचालकों की लापरवाही और नियमों का उल्लंघन ही इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। बेसमेंट और कॉरिडोर में बिना खाली जगह छोड़े बड़ी मात्रा में ज्वलनशील फर्नीचर सामग्री रखने के कारण आग फैल गयी।

यह भी पढ़ें… संविधान का अपमान करती है कांग्रेस : रामचंदर राव

आग लगने वाले सामान बेसमेंट में न रखा जाए : आयुक्त

आयुक्त ने निर्देश दिए कि बेसमेंट का उपयोग केवल वाहनों की पार्किंग के लिए किया जाए। वहाँ आग लगने की संभावना वाले सामान न रखे जाएँ। साथ ही बेसमेंट या सेलार को आवास के रूप में उपयोग में लाने या खाना पकाने पर भी रोक लगायी जाए। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की स्थिति में दुकानों में मौजूद लोग तुरंत बाहर निकल सकें, इसके लिए उचित रास्ते बनाए जाएं। सीढ़ियों और कॉरिडोर में सामान न रखा जाए।

बिना मानवीय हस्तक्षेप के स्वत आग बुझाने के लिए स्प्रिंकलर सिस्टम लगाए जाएँ। यह सुनिश्चित किया जाए कि वे सही ढंग से काम कर रहे हैं। हैद्रा आयुक्त ने चेतावनी दी कि फायर सेफ्टी नियमों का पूरी तरह पालन हो रहा है या नहीं, इसकी संयुक्त रूप से जीएचएमसी, अग्निशमन विभाग और हैद्रा द्वारा जाँच की जाएगी। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button