अग्रवाल समाज गच्ची बावली महिला विंग शाखा ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव
हैदराबाद, अग्रवाल समाज गच्ची बावली महिला विंग शाखा द्वारा हनुमान जन्मोत्सव श्रीकृष्ण गौ सेवा मंडल, नारसिंगी, गंडीपेट में मनाया गया। शाखा अध्यक्ष गीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशा अग्रवाल ने गौ सेवा मंडल के हाँल को भगवान की तस्वीरों से सजाया। महिलाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधिवत पूजा महिला पंडित सरस्वती के.के. ने कराई। महाराजा अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित किए गए। श्रीगणेशजी का भजन शाखा की महामंत्री नेहा अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया। अवसर पर सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, भजन, नृत्य का आनंद सभी ने लिया।
भक्तों को श्रीराम के पटके शाखा उपाध्यक्ष शालू अग्रवाल ने पहनाए। तिलक लगाने का कार्य सह मंत्री शिवानी द्वारा किया गया। मौली बाँधने का कार्य कार्यकारिणी सदस्य शालू गुप्ता (प्रवीण) ने किया। सुमन गुप्ता द्वारा प्रस्तुत सुंदरकांड पाठ में सबने सहयोग किया। पायल गर्ग द्वारा फूलों की रंगोली बनाई गई।
यह भी पढ़ें… जगतगिरिगुट्टा मंदिर में भक्ति और उत्साह के संग मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
आयोजन में गीता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, कीर्ति संघी, शालू गुप्ता, नेहा टिबरेवाल, सुरुचि अग्रवाल, पायल गर्ग, प्रियंका अग्रवाल, नीलिमा गुप्ता, निर्मल गुप्ता, आनंदी अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, पुल्का गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, शालू गुप्ता (प्रवीण), सविता, मैत्री, नेहा खाडीकर, वीना मदान, लक्ष्मी मामतानी, सरस्वती के., सुमन गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, अग्रवाल समाज गच्ची बावली शाखा अध्यक्ष के.पी. अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. प्रमोद गर्ग, गौरव गुप्ता, अरुण गुप्ता, सुशील गुप्ता, शंकरलाल अग्रवाल, अशोक कुमार, एम.आर. सुरेखा, विश्वनाथ राजू व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



