राज्य के हर गाँव में हो छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा : रामचंदर राव
हैदराबाद, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने छत्रपति शिवाजी महाराज को हिन्दू हृदय सम्राट बताते हुए कहा कि राज्य के हर गाँव में छत्रपति की प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए।
नगर के चौटुप्पल के कोयलागुडेम में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद रामचंदर राव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज को केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं किया जा सकता, वह पूरे भारत के महान शासक व न्यायप्रणेता थे। उन्होंने कहा कि छत्रपति ने देश, धर्म व संस्कृति के लिए लड़ाई लड़ी। वह हिन्दू राजा थे, उन्हें सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता।
यह भी पढ़े: अकबरुद्दीन व रेवंत रेड्डी दोस्त : रामचंदर राव
रामचंदर राव ने कहा कि शिवाजी महाराज ने अफजलखां जैसे चालाक शत्रु को चतुराई से सबक सिखाया था। अवसर पर सांसद डॉ. बूरा नरसय्या गौड़, भुवनगिरी भाजपा अध्यक्ष अशोक गौड़, नलगोंडा अध्यक्ष नागम हर्षित रेड्डी, मंडल अध्यक्ष अशोक, टाउन अध्यक्ष कल्पना, मनोहर रेड्डी व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



