संसद के दोनों सदनों में शनिवार-रविवार को पूर्वनिर्धारित बैठकें नहीं होंगी

नईदिल्ली। विशेष संवाददाता संसद सत्र में कामकाज को लेकर एक बार फिर बदलाव किया गया है। पूर्व में शनिवार व रविवार को होने वाली बैठकों को रद्द कर दिया गया है और दोनों दिन संसद में अवकाश रहेगा। साथ ही सत्र अपने निर्धारित समय दो अप्रैल तक चलेगा। अभी यह साफ नहीं है कि महिला आरक्षण संशोधन विधेयक कब आएगा, लेकिन मौजूदा सत्र का सत्रावलान न कर इसे विधानसभा चुनाव के बाद लाने का विकल्प खुला हुआ है। संसदीय कार्य मंत्री किरण सत्र को लेकर स्थिति साफ करते हुए पहले राज्यसभा और फिर लोकसभा में जानकारी दी।

दोनों सदनों की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में इस पर चर्चा हुई थी, जिसमें कई सदस्यों ने यह सुझाव दिया था। रिजीजू ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल 26 मार्च को सदन में (रामनवमी का) अवकाश रहेगा और 27 मार्च को बैठक होगी, जिसमें सरकारी कामकाज होगा। इस शुक्रवार को सदन में गैर-सरकारी कामकाज नहीं होगा। दोनों सदनों में शनिवार और रविवार को पूर्वनिर्धारित बैठकें नहीं होगी।

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर विपक्ष

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह संसद में घोषणा की गयी थी कि 19 और 20 मार्च को नवरात्रि, गुड़ीपड़वा और रमजान आदि त्योहारों के कारण दोनों सदनों की बैठकें नहीं होंगी और इसकी भरपाई के लिए 28 और 29 मार्च को सदन की बैठकें होगीं। सूत्रों का कहना है कि महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर विपक्ष के रवैये को देखते हुए यह बदलाव किया गया है। सरकार इसे पेश करने के लिए सभी दलों से बात कर रही थी, लेकिन विपक्ष के सहमत न होने से इसे बाद में लाया सकता है।

इसके चलते सरकार ने विपक्ष के उस सुझाव को भी नहीं माना, जिसमें वह 27 मार्च को सत्र समाप्त करने की मांग कर रहा था। सूत्रों का कहना है कि सरकार के पास अभी महिलाओं को लोकसभा व विधानसभाओं में 33 फीसद आरक्षण देने संबंधी कानून में संशोधन के लिए विकल्प खुला हुआ है। सरकारी सूत्रों का कहना कि इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि मौजूदा सत्र का सत्रावसान न कर इसे स्थगित कर दिया जाए और विधानसभा चुनावों के बाद विशेष सत्र में इसे बारे में विधेयक लाया जाए।भाषा)

यह भी पढ़ेसंसद में राष्ट्रपति का अभिभाषण – ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखा सेना का पराक्रम

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button