Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

साउथ की फिल्मों से डेब्यू करने वाली ये 6 ऐक्ट्रेस

बॉलीवुड में इन ऐक्ट्रेस ने अपनी ऐक्टिंग से खास पहचान बनाई है। ग्लोबल लेवल पर भी इनमें से कुछ हसीनाओं को पहचान मिली है। हालांकि बॉलीवुड की शान इन ऐक्ट्रेसेस ने अपना ऐक्टिंग कॅरियर साउथ की फिल्मों से शुरू किया था। चलिए आज इन ऐक्ट्रेस के बारे में बताते हैं…

आज हम आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी मशहूर ऐक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जो बॉलीवुड में बड़ा और खास नाम कमाने में कामयाब रहीं। हालांकि इन्होंने अपने ऐक्टिंग कॅरियर का आगाज हिंदी सिनेमा से नहीं किया था बल्कि वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रखने के बाद बॉलीवुड में आई थीं और फिर धीरे-धीरे हिंदी फिल्म इंडट्री की शान बन गईं। तो चलिए इन ऐक्ट्रेस के बारे में जानते हैं..

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा : प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की दुनिया में नाम कमाया और अपने हुनर को साबित किया। लेकिन, उन्होंने अपना ऐक्टिंग कॅरियर साउथ से शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म थी थमिजान। ये तमिल फिल्म साल 2003 में आई थी।

ऐश्वर्या राय : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कामयाब और सबसे खूबसूरत ऐक्ट्रेस में से एक हैं लेकिन, उन्होंने भी अपना ऐक्टिंग कॅरियर साउथ से ही शुरू किया था। ऐश्वर्या की पहली फिल्म इरुवर थी। ये फिल्म 14 जनवरी 1997 को रिलीज हुई थी।

दीपिका पादुकोण : आज के दौर की सबसे कामयाब ऐक्ट्रेस मानी जाती हैं। बॉलीवुड में खास और बड़ा मुकाम बना चुकीं दीपिका ने बॉलीवुड में डेब्यू ओम शांति ओम (2007) से किया था। जबकि इससे पहले उन्होंने 2006 की साउथ फिल्म ऐश्वर्या से अपना ऐक्टिंग कॅरियर शुरू किया था।

यामी गौतम : बॉलीवुड कीं कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं और अपनी शानदार ऐक्टिंग से अच्छा खासा नाम भी कमा चुकी हैं। पर क्या आपको पता है कि यामी ने अपने ऐक्टिंग कॅरियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म उल्लास उत्साह से हुई थी। ये फिल्म 2010 में आई थी।

तापसी पन्नू : बेबी, मिशन मंगल, हसीन दिलरुबा, पिंक, नाम शबाना जैसी फिल्मों से बॉलीवुड के फैंस का दिल जीत चुकी हैं। बॉलीवुड में नाम कमा चुकीं तापसी के ऐक्टिंग कॅरियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म झुम्मंदी नादम से हुई थी। तेलुगु फिल्मों में काम करने के बाद ही तापसी ने बॉलीवुड का रुख किया था और पहली कामयाबी उन्हें साउथ फिल्मों ने ही दिलाई थी।

साल 2014 में कृति सेनन : ने हिंदी सिनेमा में अपना आगाज फिल्म हीरोपंती से किया था। ये फिल्म मई 2014 में रिलीज हुई थी। जबकि इससे कुछ महीनों पहले वो महेश बाबू के साथ नेनोक्कडिने में नजर आई थी। ये फिल्म जनवरी 2014 में रिलीज हुई थी। बॉलीवुड की फिल्मों में आने के बाद से तो कृति ने अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवा लिया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button