ये हैं अभय देओल की शानदार फिल्में
(अभय देओल बॉलीवुड के उन ऐक्टर्स में गिने जाते हैं जिन्होंने हमेशा अलग और कंटेंट-बेस्ड फिल्मों को चुना। देव-डी, ओए लक्की! लक्की ओए! और ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी फिल्मों में उनकी दमदार ऐक्टिंग आज भी बताती है कि वे इंडस्ट्री के सबसे अंडररेटेड लेकिन बेहद टैलेंटेड ऐक्टर्स में से एक हैं।)
बॉलीवुड में अक्सर स्टारडम और बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के बीच कई ऐसे कलाकार भी होते हैं, जिनकी असली काबिलियत को उतनी पहचान नहीं मिल पाती जितनी मिलनी चाहिए। ऐसे ही कलाकारों में एक नाम है अभय देओल का।
दमदार ऐक्टिंग, अलग तरह की फिल्में चुनने का साहस और किरदारों में पूरी तरह ढल जाने की कला, इन सबके बावजूद अभय देओल को अक्सर बॉलीवुड के सबसे अंडररेटेड ऐक्टर्स में गिना जाता है।
अभय देओल ने अपने कॅरियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती हैं। इन फिल्मों ने ये साबित किया कि वो सिर्फ स्टार किड नहीं, बल्कि एक बेहतरीन और कमाल के कलाकार हैं। सबसे पहले बात करते हैं उनकी शानदार फिल्म देव-डी की, साल 2009 में आई इस फिल्म में अभय देओल ने देव का किरदार निभाया था।
अभय देओल : हर किरदार में शानदार अभिनय
अनुराग कश्यप की इस मॉडर्न लव स्टोरी ने बॉलीवुड के रोमांस को बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया था। फिल्म में अभय की इंटेंस और रियलिस्टिक ऐक्टिंग को काफी सराहा गया था। इसके बाद आती है ओए लक्की! लक्की ओए! इस फिल्म में अभय ने एक ऐसे चोर का किरदार निभाया था, जो अपनी चतुराई और स्टाइल के लिए फेमस हो जाता है।
फिल्म की कहानी और अभय की कॉमिक टाइमिंग ने इसे एक यादगार फिल्म बना दिया। इसके अलावा फिल्म पाव्यूह में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था, जो नक्सलवाद जैसे गंभीर मुद्दे के बीच फंसा हुआ दिखाई देता है। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस ने ये साबित किया कि वो इंटेंस और गंभीर किरदारों को भी उतनी ही मजबूती से निभा सकते हैं।
यह भी पढ़े : प्री-इंडिपेंडेंस ड्रामा में सई मांजरेकर
साल 2011 में आई फिल्म ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा में अभय देओल ने कबीर का किरदार निभाया था। ये फिल्म तीन दोस्तों की दोस्ती और ज़िंदगी को खुलकर जीने की कहानी थी। फिल्म में उनका शांत और समझदार किरदार लोगों को बेहद पसंद आया और ये फिल्म आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है। वहीं रांझणा में अभय देओल का किरदार छोटा जरूर था, लेकिन काफी इफेक्टिव था। उन्होंने एक पॉलिटिकल लीडर के रूप में पीन पर अलग ही गंभीरता दिखाई, जिसने फिल्म की कहानी को नया मोड़ दिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





