तिरुवनंतपुरम : मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में लगी आग, कोई हताहत नहीं

तिरुवनंतपुरम, तिरुवनंपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज के मल्टी-स्पेशियलिटी ब्लॉक के एक हिस्से में आग लग गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। अस्पताल प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्जिकल गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में जीवन रक्षक उपकरण ‘वेंटिलेटर’ में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी।

प्राधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और इमारत की पहली मंजिल पर स्थित सर्जिकल आईसीयू से मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मरीजों के परिवार वालों ने समाचार चैनलों को बताया कि अस्पताल में बहुत धुआं था।

यह भी पढ़े : उप्र : आग लगने से महिला और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत, पति झुलसा

तिरुवनंतपुरम नगर निगम के महापौर वी.वी. राजेश अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित हैं। महापौर ने बताया कि सभी वेंटिलेटर्स का भी निरीक्षण किया जा रहा है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में धुआं था, लेकिन अब वह समाप्त हो गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button