ड्रग्स मामले के दोषियों को कड़ी सजा मिले : दासोजु श्रवण

Ad

हैदराबाद, बीआरएस एमएलसी डॉ. दासोजु श्रवण ने कहा कि यदि पूर्व विधायक रोहित रेड्डी के फार्महाउस में ड्रग्स मिलने की बात सच है तो इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए और मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक रोहित रेड्डी के फार्महाउस में आयोजित पार्टी में तेदेपा सांसद महेश यादव सहित विभिन्न दलों के नेता मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि वहां से ड्रग्स बरामद हुए हैं। यदि यह सच है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

यहाँ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्रवण ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम जानबूझकर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव के खिलाफ गलत प्रचार कर रही है। सीएम रेवंत रेड्डी भी केटीआर के खिलाफ अनावश्यक आरोप लगा रहे हैं, जो उनके पद के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि केटीआर को मोइनाबाद फार्महाउस मामले से जोड़ना बिल्कुल निराधार है। श्रवण ने कहा कि केटीआर द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब देने के बजाय कांग्रेस नेता बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें… पूर्णता के करीब है काजीपेट रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यूनिट : किशन रेड्डी

श्रवण ने आरोप लगाया कि राज्य में ड्रग्स और गांजे का उपयोग बढ़ रहा है। उनके अनुसार 2025 में 2,572 ड्रग्स मामले दर्ज हुए और सरकार ने विधानसभा में स्वीकार किया कि ड्रग्स के उपयोग में लगभग 30% वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बीआरएस के सभी जनप्रतिनिधि ड्रग्स टेस्ट के लिए तैयार हैं। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा परिसर में ही सभी जनप्रतिनिधियों का ड्रग्स टेस्ट कराया जाए। उन्होंने पूछा कि क्या पीसीसी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी इसके लिए तैयार हैं? श्रवण ने कहा कि वर्तमान सरकार यदि ड्रग्स नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम उठाती है तो बीआरएस सहयोग करेगी। इस मुद्दे को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button