मिलावट करने वालों की खैर नहीं : वी.सी. सज्जनार

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस आयुक्त सज्जनार ने बंजारा हिल्स स्थित कमांड कंट्रोल सेंटर में फूड सेफ्टी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावट को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।

सज्जनार ने कहा कि शहर में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। जो लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ खड़े कदम उठाते हुए समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए फूड सेफ्टी अधिकारियों के साथ विशेष दल तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करना कोई छोटा जुर्म नहीं है, बल्कि मामले को लोगों की जान लेने की कोशिश के रूप में लिया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे छोटे व्यापारियों पर ही नहीं, बल्कि मिलावट का स्रोत बनने वाली उत्पादन इकाइयों पर भी छापे मारकर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें… संक्रांति के लिए आरटीसी तैयार, चलाई जाएँगी 6,431 विशेष बसें

जनता से पुलिस को टोल-फ्री और व्हाट्सऐप पर जानकारी देने की अपील

इसके लिए एक विशेष स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर तैयार किया जा रहा है। इसके तहत विशेष दल छापेमारी को अंजाम देते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। मिलावट को रोकने के लिए एक एसओपी तैयार कर इसे लागू किया जाएगा। एसओपी के तहत जाँच-पड़ताल कर सैम्पल इकट्ठा कर परीक्षण हेतु लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को चेताया कि मिलावट करते हुए बार-बार पकड़े जाने पर व्यापार लाइसेंस को स्थायी तौर पर रद्द कर दिया जाएगा।

आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ पीडी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए जाएँगे। उन्होंने आम जनता से मिलावट का संदेह होने पर पुलिस के टोल फ्री नंबर और व्हॉट्सऐप नंबर पर जानकारी देने की अपील की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीनिवासुलू, संयुक्त पुलिस आयुक्त जोयल डेविस, पुलिस उपायुक्त श्वेता, अपूर्व राव, रूपेश, गायकवाड़ वैभव रघुनाथ, आईपीएम के निदेशक डॉ. शिवलीला, सेवानिवृत्त डीएफसी विजय कुमार, एएफसी बालराजू, आनंद राव, फूड इंस्पेक्टर जग्गा रेड्डी व अन्य ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button