मिलावटी मिक्सचर और बिस्कुट तैयार करने वाले धरे गए

हैदराबाद, हैदराबाद की एच-फास्ट पुलिस ने बाबुल रेड्डी नगर, लक्ष्मीगुड़ा स्थित जैन फूड, अरुण कुमार फूड कंपनी तथा अंजनी फूड्स पर छापा मारकर मिक्सचर और उस्मानिया बिस्कुट में मिलावट का पर्दाफाश किया। इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में राजेन्द्रनगर जोन के पुलिस उपायुक्त एस. श्रीनिवास ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान पुलिस ने अरुण कुमार फूड्स कंपनी के संचालक श्रीराम कॉलोनी, जलपल्ली निवासी मुन्नीर अरुण कुमार (34), अंजनी फूड के संचालक वेंकटेश्वरा कॉलोनी, बुद्वेल निवासी बुंद्याला मस्तान रेड्डी (46) और जैन फूड कंपनी के संचालक नेहरू नगर निवासी विशाल जैन (41) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छापे के दौरान मिलावट से तैयार किया गया विभिन्न प्रकार का मिक्सचर, उस्मानिया बिस्किट और तैयारी संबंधी कच्ची सामग्री बरामद की। इस मामले में कुल 3,35,100 रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

यह भी पढे़: मिलावटी घी का मामला अहम मोड़ पर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button