मौसम विभाग को बम से उड़ाने की धमकी

हैदराबाद, बेगमपेट स्थित मौसम विभाग को मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों के दौरान नामपल्ली अपराध न्यायालय को तीन बार और तेलंगाना उच्च न्यायालय को एक बार मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियाँ दी गई हैं।

शुक्रवार सुबह 6 बजे मौसम विभाग को एक मेल भेजा गया, जिसमें मौसम विभाग को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। कार्यालय आए कर्मचारियों ने सुबह 9.30 बजे मेल देखा और बेगमपेट पुलिस को इस बारे में सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची बेगमपेट पुलिस ने बम खोजी दस्ते के जरिए मौसम विभाग परिसर की गहन छानबीन की। लगभग दो घंटे की छानबीन करने के बाद भी कोई बम नहीं मिला और न ही कोई विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। भेजा गया मेल अफवाह साबित हुआ।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में वेयरहाउसिंग लेन-देन में गिरावट, किराए में 4 वृद्धि

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button