निम्स यूरोलॉजी विभाग में शुरू होंगे तीन क्लीनिक

हैदराबाद, निज़ाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (निम्स) के यूरोलॉजी और रीनल ट्रांसप्लांटेशन विभाग में अगले सप्ताह तीन नए क्लीनिक शुरू होंगे। इनमें यूरो-ऑन्कोलॉजी, रीनल ट्रांसप्लांटेशन तथा पीडियाट्रिक यूरोलॉजी शामिल हैं।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में निम्स के निदेशक प्रो. नागरी बीरप्पा ने कहा कि कि उप-विशेषज्ञता वाली इन नई सेवाओं का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली, विशेषीकृत स्वास्थ्य सेवा को आम जनता के लिए अधिक सुलभ बनाना है।

प्रो. नागरी बीरप्पा ने कहा कि यूरो-ऑन्कोलॉजी, रीनल ट्रांसप्लांटेशन तथा पीडियाट्रिक यूरोलॉजी क्लीनिक में मूत्र संबंधी कैंसर, गुर्दा प्रत्यारोपण और बच्चों के मूत्र संबंधी समस्याओं के लिए उन्नत चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रो. नागरी बीरप्पा ने बताया कि निम्स में विशेष क्लीनिक सेवाएँ यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राहुल देवर की देख-रेख में आगामी 1 जनवरी से शुरू की जाएँगी। यह सेवाएँ प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक स्पेशालिटी ब्लॉक की छठी मंजिल पर स्थित यूरोलॉजी विभाग में उपलब्ध रहेंगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button