Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.

बृंदा गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने एवं हीरों के आभूषणों की तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी आरंभ

हैदराबाद, हीरे एवं सोने के आभूषणों की शुद्धता और शिल्प कौशल के लिए प्रसिद्ध बृंदा गोल्ड एंड डायमंड्स, लिबर्टी में सोने एवं हीरों के आभूषणों की तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी आज आरंभ हुई। आज यहाँ बृंदा गोल्ड एंड डायमंड्स के श्याम बंग ने बताया कि हीरे और सोने के आभूषणों की शुद्धता और शिल्प कौशल के क्षेत्र में 30 वर्षों के अनुभवी बेगम बाजार के बंग ज्वेलर्स की यूनिट बृंदा गोल्ड एंड डायमंड्स लिबर्टी में आभूषणों के क्षेत्र में सभी की आवश्यकता और जरूरत को पूर्ण कर रहा है।

स्टोर में हीरे और सोने के आभूषणों के नए संग्रह की प्रदर्शनी आज आरंभ हुई, जो 3 अप्रैल तक जारी रहेगी। इसमें स्वारोवस्की सिज़ेड ज्वेलरी का नया कलेक्शन, डायमंड फिनिशिंग में ऐसा पहले नहीं देखा होगा। आधुनिक/पारंपरिक फ्यूजन हस्तनिर्मित आभूषण प्रमाणित प्राकृतिक हीरे के आभूषण, प्रमाणित प्रयोगशाला में विकसित हीरे के आभूषण, मोसोनाइट के साथ डायमंड पोल्की आभूषण, इटालियन चेन और गोल्ड सीज़ेड ज्वेलरी को देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें… `शासन संध्या’ कार्यक्रम के पास वितरित

10 से 13 ग्राम से शुरू विशेष सुरुचिपूर्ण सेट, लाइट वेट बजट फ्रेंडली डायमंड और सीजेड ज्वेलरी से लेकर हेवी ज्वेलरी विशेष तौर पर देखी जा सकती हैं। बृंदा गोल्ड एंड डायमंड्स में हम इन-हाउस कारखाने में प्रमाणित हीरे के आभूषण बनाते हैं। इसे किफायती कीमत पर सीधे ग्राहकों तक पहुँचाया जाता है।

प्रदर्शनी में 50 ग्राम या उससे अधिक की खरीद पर सिल्वर आर्टिकल प्राप्त कर सकते हैं। स्टोर में हर एक डिजाइन में नेकलेस सेट, रानी हार, चूड़ियाँ, ब्रेसलेट, पोकर, बाजूबंद , हाथ फूल, कंदोरा बोर, नथ, सांकली, चैन, अंगूठी सहित फ्यूजन ज्वेलरी में डायमंड ज्वेलरी, लैब ग्रोन डायमंड ज्वेलरी, सीजेड ज्वेलरी, डायमंड पोल्की, कुंदन ज्वेलरी, विक्टोरिया ज्वेलरी, रजवाड़ा आदि को प्रमुख रूप से देखा जा सकता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button