तीन लड़कियाँ, चाय की तीन प्यालियाँ और ज़िंदगी की कई पेचिदगियाँ

तीन लड़कियाँ, चाय और रूममेट्स की गहराती दोस्ती

3 कटिंग चाय वेब सीरीज़ 5 जुलाई से चना जोर OTT पर

हैदराबाद, जब ज़िंदगी सवाल बनकर सामने खड़ी होती है, तब दोस्ती ही उसका सबसे सटीक और सच्चा जवाब बन जाती है। ऐसी ही गहराई और अपनापन लेकर आ रही है एक नई वेब सीरीज़ 3 कटिंग चाय, जो 5 जुलाई से चना जोर (Chana Jor) ओटीटी मंच पर स्ट्रीम होगी।

रूबी वर्मा के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ तीन लड़कियों की कहानी है – नेहा, स्नेहा और प्रिया, जो एक ही घर में रूममेट्स हैं। वे एक-दूसरे की दोस्त हैं, सलाहकार हैं, और कभी-कभी एक-दूसरे के लिए सबसे बड़ी मुसीबत भी। लेकिन इनकी दोस्ती में जो ईमानदारी और भावनात्मक गहराई है, वही इस सीरीज़ को ख़ास बनाती है।

किरदारों की ज़िंदगी से मिलिए
नेहा, जिसे अभिनेत्री कनिष्का रावत ने निभाया है। वह स्पष्टवादी और मस्तमौला स्वभाव की युवती है। वह बहस हो या पार्टी, हर माहौल में सबसे आगे रहती है। दूसरी ओर आयेशा ख़ान द्वारा निभाई गई स्नेहा एक भावुक और मुहब्बत में उलझी रहने वाली लड़की है, जो रिश्तों को बहुत गहराई से जीती है। वहीं चेतना कैसवाल की भूमिका में प्रिया एक कर्मठ और करियर के लिए समर्पित युवती है, जो ऑफिस की टारगेट मीटिंग और रसोई के बर्तन दोनों ही ईमानदारी से निभाती है।

तीनों की ज़िंदगियाँ अलग-अलग राहों पर चलती हैं, लेकिन जब एक ही कमरे में तीन चाय के कप रखे होते हैं। तो वहाँ कहानियाँ खौलती हैं, हँसी गूंजती है, और कभी-कभी आँसुओं की नमी भी मिलती है। सीरीज़ का माहौल एकदम घरेलू है, संवाद दिल से निकले हुए हैं और भावनाएँ बिलकुल असली लगती हैं।

क्यों देखें 3 कटिंग चाय?
इस सीरीज़ की सबसे बड़ी खूबी इसकी सच्चाई है। इसमें दोस्ती को उस रूप में दिखाया गया है, जैसी वह सच में होती है — बिना बनावट, बिना छल। यहाँ करियर की चुनौतियाँ भी हैं, रिश्तों की उलझनें भी, और रूममेट्स के बीच की मीठी-नोकझोंक भी। तीन एपिसोड की यह कथा कसकर लिखी गई है, न एक पल उबाऊ और न ही एक दृश्य गैरज़रूरी। 3 कटिंग चाय उन रात्रिकालीन पलों की याद दिलाती है, जब घड़ी दो बजा रही होती है और दोस्त कहते हैं – “एक चाय और मंगाते हैं, बात पूरी नहीं हुई अभी।” यह वेब सीरीज़ उसी आत्मीयता और सादगी की सौगात है।

अपनी कहानी खोजिए, इन तीनों में से किसी एक में
अगर आप कभी रूममेट के साथ रहे हैं, रिश्तों के उलझाव झेले हैं या करियर के दबाव में भी मुस्कराए हैं, तो इस सीरीज़ की कहानियाँ आपको अपनी सी लगेंगी। 3 कटिंग चाय न सिर्फ़ आपका मनोरंजन करेगी, बल्कि आपकी अपनी ज़िंदगी की परछाइयाँ भी इसमें झलकेंगी। 3 कटिंग चाय देखिए — 5 जुलाई से केवल चना जोर OTT पर।

यह भी पढ़ें ..रामायण फिल्म से रणबीर–यश की पहली झलक पेश

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button