झारखंड के गुमला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए

Ad

रांची, झारखंड के गुमला जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक प्रतिबंधित माओवादी समूह के कम से कम तीन सदस्य मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

झारखंड जगुआर और गुमला पुलिस सहित सुरक्षा बलों और झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के माओवादियों के बीच मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे बिष्णुपुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक वन क्षेत्र में हुई।

Ad

महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मुठभेड़ में जेजेएमपी के तीन माओवादी मारे गए। घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए गए।’’उन्होंने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button