मालगाड़ी से कटकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

हैदराबाद। शहर के चारलापल्ली रेलवे स्टेशन के बाहरी इलाके में शुक्रवार तड़के एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना 31 जनवरी 2026 को तड़के करीब 12:40 बजे एमएमटीएस लाइन के किलोमीटर संख्या 207/2 पर हुई।

लोको पायलट ने दी घटना की सूचना

घटना की जानकारी गुड्स बोस्ट ट्रेन के लोको पायलट सुशैन मेहतो ने वॉकी-टॉकी के माध्यम से रेलवे अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) की टीम मौके पर पहुंची।

मृतकों की पहचान

पुलिस जांच में मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है
पेनाटी विजया (38 वर्ष), निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर कर्मचारी
पेनाटी चेतना रेड्डी (18 वर्ष), छात्रा
पेनाटी विशाल रेड्डी (17 वर्ष), छात्र

तीनों हरितवनम कॉलोनी, चंगीचेरला, बोडुप्पल (हैदराबाद) के निवासी थे और आपस में मां व बच्चे थे।

मालगाड़ी के नीचे आकर दी जान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, तीनों ने मालगाड़ी (गुड्स बोस्ट ट्रेन) के सामने आकर आत्महत्या की। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के पास से कोई रेलवे टिकट या यात्रा दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

कानूनी औपचारिकताओं के बाद तीनों शवों को गांधी अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेलवे पुलिस ने मौके पर जॉइंट ऑब्जर्वेशन रिपोर्ट (JOR) तैयार की।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों, परिचितों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है ताकि इस सामूहिक आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। इस मामले में जीआरपी सिकंदराबाद ने BNSS की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों पर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button