ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

कन्नौज (उप्र), कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 पर मंगलवार रात करीब 11 बजे मवई गांव निवासी एक किसान ट्रैक्टर-ट्राली लेकर घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि जलालपुर पनवारा के अटारा गांव के पास ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इससे मोटरसाइकिल सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर निवासी अरबाज (16) और मोहम्मद अहद (13) सड़क किनारे दूर जा गिरे जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मवई निवासी राजू घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े : देवरिया में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

सूत्रों ने बताया कि टक्कर के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली पर नियंत्रण नहीं रख सका और छिवरामऊ निवासी एक अन्य मोटरसाइकिल सवार अमित (36) पर पलट गया जिससे अमित की भी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम कि लिए भेज दिया गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button