ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का TMC समर्थन: सूत्र

नई दिल्ली, टीएमसी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट करेगी. सूत्रों के मुताबिक टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने इस बारे में निर्देश दिए हैं. इससे पहले टीएमसी सांसदों ने स्पीकर को हटाने के नोटिस पर हस्ताक्षर नहीं किए थे,

तब टीएमसी ने कहा था कि सीधे अविश्वास प्रस्ताव देने की बजाय पहले स्पीकर को पत्र लिखकर तीन दिनों का समय देना चाहिए. बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी हफ़्ते में कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने को लेकर नोटिस दिया था, जिस पर सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन चर्चा होगी, अब विपक्षी एकजुटता के मद्देनजर टीएमसी ने भी अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने का फैसला किया हैI

कांग्रेस ने क्या कुछ कहा

कांग्रेस ने को पद से हटाने के लिए विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर संभावित चर्चा से कुछ दिनों पहले शुक्रवार को कहा कि यह प्रस्ताव नियमों और परंपराओं के अनुरूप है तथा इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिएI बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत नौ मार्च को होगी, लोकसभा में बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर उस दिन चर्चा हो सकती है, प्रस्ताव में, बिरला पर ‘‘खुलकर भेदभाव” करने का आरोप लगाया गया हैI(भाषा)

यह भी पढ़ेनामपल्ली में 1.2 किलो गांजे के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button