एआई को सुरक्षित बनाने हेतु गुजराती कंपनी का विशेष फायरवॉल

Ad

जयपुर, गुजरात की एक न्यूरो-इंजीनियरिंग डीप-टेक एआई कंपनी ने एआई एक्शन फायरवॉल बनाया है। कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार इस फायरवॉल का मकसद कृत्रिम मेधा (एआई) प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाना है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह फायरवॉल एआई प्रणाली और वास्तविक दुनिया के कार्यों के बीच एक नीति-आधारित सुरक्षा परत के रूप में काम करेगी। यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसे सभी कार्य अधिकृत हों, उन पर नजर रखी जाए और उनका रिकार्ड हो। फायरवॉल एक प्रकार की सुरक्षा प्रणाली होती है, जो कंप्यूटर, सर्वर या नेटवर्क को बाहरी खतरों से बचाने का काम करती है।

यह भी पढ़े : मेट्रो में उपद्रव : बेंगलुरु में 11 महिला यात्रियों पर केस दर्ज

न्यूरोपॉज लैब लिमिटेड के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सौरभ पटेल ने संवाददाताओं को बताया कि फायरवॉल नेटवर्क सुरक्षा प्रणाली है जो पहले से तय सुरक्षा नियमों के आधार पर आने-जाने वाले नेटवर्क ट्रैफिक पर नजर रखती है और उसे नियंत्रित है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button