टीपीसी भाषाई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने आदिवासियों में बाँटे कंबल

हैदराबाद, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस भाषाई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा आदिलाबाद जिले के उतनूर मंडल के सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में 3000 जरूरतमंद आदिवासी परिवारों को कंबल वितरित किए गए। प्रकोष्ठ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस भाषाई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व तथा आदिलाबाद जिला पुलिस विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में विधायक वेदना बुज्जू पटेल ने कहा कि वह राजेश कुमार अग्रवाल को वर्ष 2017 से जानते हैं।

आदिवासियों को कंबल वितरण करते कांग्रेस नेता

तब से लगातार वह आदिलाबाद जिले के आदिवासी एवं गरीब वर्ग के लोगों के लिए कंबल वितरण एवं सेवा कार्य करते आ रहे हैं, जो समाज सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार आदिलाबाद जिले के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा जिले को 500 इंदिराम्मा आवास स्वीकृत किए गए हैं।

आदिवासियों को कंबल वितरण करते कांग्रेस नेता

जिला प्रभारी मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल 3000 आदिवासियों में से लगभग 50 प्रतिशत लोगों ने आज तक हैदराबाद नहीं देखा है। उन्होंने घोषणा की कि सरकार द्वारा 30 बसों की व्यवस्था कर प्रत्येक बस में 50-50 आदिवासियों को बैठाकर उन्हें हैदराबाद पर्यटन के लिए ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें… बतुकम्मा यंग फिल्म मेकर्स चैलेंज 2025 पुरस्कार समारोह आयोजित

एआईसीसी सचिव ने रेवंत रेड्डी सरकार की मेहनत की सराहना की

एआईसीसी सचिव पी. विश्वनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में अत्यंत मेहनती सरकार है। कांग्रेस पार्टी द्वारा की गयी सभी छह गारंटियों को कम समय में सफलतापूर्वक लागू किया गया, जिससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। भाषाई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याणकारी सोच और गरीबों के प्रति संवेदनशील शासन के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी सरकार वास्तव में अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुँचाने वाली सरकार है।

आदिवासियों को कंबल वितरण करते कांग्रेस नेता

राजेश कुमार अग्रवाल ने आदिलाबाद जिला पुलिस अधीक्षक अखिल महाजन (आईपीएस) के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग के सहयोग के बिना यह कार्यक्रम संभव नहीं था। उन्होंने सभी मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नेताओं, मीडिया प्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों तथा आदिवासी भाइयों-बहनों का हृदय से धन्यवाद किया। कंबल वितरण कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी की सामाजिक प्रतिबद्धता, सेवा भावना और जनकल्याणकारी सोच का सशक्त प्रमाण है।

सेवा कार्य में गोपाल अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, महावीर प्रसाद अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, गजेंद्र, उदय राज तथा अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में आदिलाबाद जिले के पुलिस अधीक्षक अखिल महाजन (आईपीएस), आदिलाबाद जिला प्रभारी मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव, एआईसीसी सचिव एवं तेलंगाना प्रभारी पी. विश्वनाथ, विधायक वेदना बुज्जू पटेल, निर्मल जिला कांग्रेस अध्यक्ष, आदिलाबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष वेदा श्रीनिवास, पूर्व केंद्रीय मंत्री वेणु गोपालाचारी, पूर्व सांसद सोया बाबू राव, स्थानीय कांग्रेस नेता, सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button