सड़ा-गला चिकन बेचने वाला व्यापारी गिरफ्तार
हैदराबाद, एच-फास्ट पुलिस ने वेटरनरी अधिकारी के. नागार्जुन के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई के तहत एसपीआर चिकन, जिंकलवाड़ा, भरत नगर पर छापा मारकर सड़ा-गला चिकन बेचने के मामले का पर्दाफाश किया। इस मामले में चिकन सेंटर के व्यापारी राजीव गांधी नगर, कुकटपल्ली निवासी सूरज पाल (66) को गिरफ्तार कर लिया।
यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त वैभव गायकवाड़ रघुनाथ ने बताया कि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर एच-फास्ट पुलिस ने छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया। छापे के दौरान 352 किलो सड़ा-गला चिकन बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि चिकन सेंटर में किसी प्रकार की कोई साफ सफाई नहीं थी और लम्बे समय से डीप फ्रीज में चिकन को रख कर इसे बेचा जा रहा था। आरोपी को बरामद संपत्ति के साथ आगे की कार्रवाई के लिए सनत नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : 217 करोड़ रुपये के बड़े जीएसटी घोटाले का खुलासा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



