गणेश विसर्जन के चलते यातायात में फेरबदल
हैदराबाद, एनटीआर मार्ग और पीपुल्स प्लाजा, पीवीएनआर मार्ग (नेकलेस रोड) के आस-पास आगामी 29 से 5 सितंबर तक गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के चलते यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया जा रहा है। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में संयुक्त यातायात पुलिस आयुक्त डी. जोयल डेविस ने बताया कि यह फेरबदल दोपहर 3 बजे से देर रात तक अमल में रहेगा। फेरबदल के चलते करबला मैदान से अप्पर टैंकबंड जाने वाले वाहनों को सेलिंग क्लब से कवाड़ीगुड़ा चौराहे की ओर भेजा जाएगा।
करबला मैदान से लिबर्टी व खैरताबाद की ओर जाने वाले वाहनों को वाया कवाड़ीगुड़ा चौराहे से डीबीआर मिल्स, वार्ता लेन, स्विमिंग पुल, बंडा मैसम्मा, धरना चौक, इंदिरा पार्क चौराहा, आर.के. मठ, कट्टा मैसम्मा से अंबेडकर प्रतिमा या तेलुगु तल्ली फ्लाई ओवर इकबाल मीनार की ओर भेजा जाएगा।
यह भी पढ़ें… बिना मूल्यांकन के जीएसटी द्वारा जारी नोटिस खारिज
हैदराबाद गणेश विसर्जन ट्रैफिक रूट डाइवर्जन
करबला मैदान से वाया टैंकबंड, पंजागुट्टा जाने वाले वाहनों को रानीगंज, मिनिस्टर रोड, बेगमपेट से पंजागुट्टा भेजा जाएगा। इसी प्रकार वीवी प्रतिमा के पास पंजागुट्टा राजभवन से एनटीआर मार्ग, नेकलेस रोड, खैरताबाद फ्लाई ओवर जाने वाले वाहनों को निरंकारी भवन से ओल्ड पुलिस थाना सैफाबाद और इकबाल मीनार की ओर भेजा जाएगा। तेलुगु तल्ली जंक्शन के पास अंबेडकर प्रतिमा से एनटीआर मार्ग जाने वाले वाहनों को इकबाल मीनार से मोड़कर आगे भेजा जाएगा।
इसी प्रकार इकबाल मीनार से सिकंदराबाद जाने वाले वाहनों को तेलुगु तल्ली फ्लाई ओवर से कट्टा मैसम्मा मंदिर, डीबीआर मिल, कवाड़ीगुड़ा चौराहे की ओर भेजा जाएगा। डीबीआर मिल के पास कट्टम्मा मैसम्मा मंदिर से वाया धोबीघाट अप्पर टैंकबंड जाने वाले वाहनों को डीबीआर मिल के पास मोड़कर कवाड़ीगुड़ा चौराहा भेजा जाएगा। कवाड़ीगुड़ा चौराहे के पास मुशीराबाद से सेलिंग क्लब जाने वाले वाहनों को मोड़कर डीबीआर मिल की ओर भेजा जाएगा। नल्लागुट्टा ब्रिज के पास मिनिस्टर रोड से पीवीएनआर मार्ग नेकलेस रोड जाने वाले वाहनों को मोड़कर करबला मैदान की ओर भेजा जाएगा। बुद्धा भवन चौराहे के पास बुद्धा भवन से नेकलेस रोड जाने वाले वाहनों को मोड़कर नल्लागुट्टा चौराहे से मिनिस्टर रोड की ओर भेजा जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



