यातायात पुलिस ने 466 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा
हैदराबाद, हैदराबाद यातायात पुलिस ने गत 10 और 11 अप्रैल को नगर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 466 वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा।
नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत कुल 466 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा गया, जिसमें 404 दोपहिया, 23 तिपहिया, 39 चौपहिया वाहन चालक शामिल हैं। इन मामलों में 97 शराबी वाहन चालकों के शरीर में बीएसी की मात्रा 30 से 50 एमजी के बीच पाई गई। इसके अलावा 163 वाहन चालकों में 51 से 100 एमजी, 108 मामलों में 101 से 150 एमजी, 47 मामलों में 151 से 200 एमजी, 34 मामलों में 201 से 250 एमजी, 5 मामलों में 251 से 300 एमजी तथा 12 मामलों में बीएसी का स्तर 300 एमजी से अधिक दर्ज किया गया।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी। यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : पालतू बिल्ली का मामला थाने पहुँचा
साइबराबाद में 240 वाहनों चालकों पर मामले दर्ज
साइबराबाद की यातायात पुलिस ने सप्ताहांत शराबी वाहन चालकों की तलाशी के दौरान कुल 240 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए। यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि 240 मामलों में 193 दोपहिया, 9 तिपहिया, 38 चौपहिया वाहन चालक शामिल हैं। इनमें से 199 वाहन चालकों के शरीर में शराब की मात्रा 36 से 200 एमएल के बीच, 32 वाहन चालकों में 200 से 300 एमजी तथा 9 वाहन चालकों में 300 से 500 एमजी के बीच दर्ज की गई। बताया गया कि सोमवार को आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मल्काजगिरी में 286 शराबी वाहन चालक पकड़े गए। मल्काजगिरी यातायात पुलिस ने गत 5 से 11 अप्रैल के बीच शराबी वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कुल 286 वाहन चालकों को नशे की हालत में पकड़ा। यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि बेगमपेट में 45, तिरुमलगिरी में 16, गोपालपुरम में 24, अलवाल में 19, मल्काजगिरी में 10, जवाहरनगर में 49, उप्पल में 10, कुशाईगुड़ा में 11, घटकेसर में 41, एल.बी. नगर में 12 व वनस्थलीपुरम में 49 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा पिछले सप्ताह भर के दौरान सेलफोन ड्राइविंग के 1,377 मामले, ट्रिपल राइडिंग के 2,039 मामले, ओवर स्पीड के 2,189 चालान, सिग्नल जम्प के 1,590 मामले, गलत दिशा में वाहन चलाने के 10,420 मामले, अवैध रूप से वाहन ठहराने के 16,511 चालान किए गए।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



