हैदराबाद में दर्दनाक सड़क हादसे, 3 की मौत
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र राजेंद्र नगर और शाबाद थाना परिधि में अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। राजेंद्र नगर थाना परिधि में गतिमान मोटरसाइकिल पर से फिसल कर गिरने के कारण दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि जन चैतन्या कॉलोनी उप्परपल्ली निवासी अब्दुल सोहेल (20) और शेख साहिल (17) निजी बिजली कर्मी के रूप में कार्यरत थे।
शनिवार की सुबह दोनों मोटरसाइकिल पर हिमायत सागर जा रहे थे और रास्ते में पुलिस अकादमी जंक्शन के पास आउटर रिंग रोड एग्जिट 17 की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई, जिस कारण दोनों गतिमान मोटरसाइकिल पर से गिर गए और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए . उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया।
यह भी पढे़: हैदराबाद : सड़क हादसों में स्कूली छात्रा समेत चार लोगों की मौत
एक अन्य घटना में शादनगर थाना परिधि में स्कूल बस की चपेट में आने के कारण वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शाबाद मंडल के तिम्मा रेड्डी गुड़ा निवासी गुत्ती लचय्या (75) आज सुबह चेवेल्ला से पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में नागरगुड़ा चौराहे के पास श्री चैतन्या स्कूल बस के चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए सड़क पार कर रहे लचय्या को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल लचय्या को चेवेल्ला के महेंद्र रेड्डी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। लचय्या के पौत्र श्रीनिवास की शिकायत पर पलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



