मुम्बई में फिल्म हीर एक्सप्रेस का ट्रेलर लांच

हैदराबाद, ट्यूलिप एंटरटेनमेंट और दिविसा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी पारिवारिक फिल्म हीर एक्सप्रेस का ट्रेलर आज भव्य रूप से मुम्बई के जुहू पीवीआर में लांच किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, फिल्म का निर्माण मैरी गो राउंड स्टूडियोज और क्रिएटिव स्ट्रोक्स ग्रुप के सहयोग से हुआ। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और ओह माय गॉड और 102 नॉट आउट जैसी फिल्मों के निर्देशक उमेश शुक्ला ने किया।

फिल्म के निर्माता उमेश शुक्ला, आशीष वाघ, मोहित छाबड़ा और संजय ग्रोवर हैं। ट्रेलर में हीर के सफर को दिखाया गया, जो माँ के सपने को पूरा करने के लिए पंजाब से लंदन तक का सफर तय करती है। फिल्म में अभिनेत्री दिविता जुनेजा और प्रीत कमानी मुख्य भूमिका में नज़र आएँगे। साथ ही आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।

यह भी पढ़े: http://प्राइम वीडियो का कैंपेन ‘हर तरह की भावना….’

अवसर पर गुलशन ग्रोवर ने कहा कि दिविता जुनेजा बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार हैं। आशुतोष राणा ने दिविता जुनेजा की प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि फिल्म के सेट पर दिविता अपना काम बहुत ही मेहनत और लग्न से करती थी। उनके बहुत से ऐसे शाट्स भी हुए, जिन्हें रीटेक भी नहीं करना पड़ा, जो हमारे लिए अचंभित रहा।

सोशल मीडिया पर हीर एक्सप्रेस हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। दर्शकों की प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक रही। हीर एक्सप्रेस सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भावनात्मक यात्रा है, जो दर्शकों को हँसाएगी भी, रुलाएगी भी और संगीत के माध्यम से दिल को छू लेगी। फिल्म 8 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button