त्रयनगर चातुर्मास महिला समिति : विभिन्न उपसमितियों और ड्रेस कोड पर विचार-विमर्श

हैदराबाद, त्रयनगर चातुर्मास महिला समिति की प्रथम बैठक कारवान दादावाड़ी में आयोजित की गयी। समिति की संयोजिका सीमा शील कुमार जैन ने बताया कि सर्व प्रथम बैठक का आरंभ मंगलाचरण से हुआ। सीमा शील कुमार जैन ने चातुर्मास की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया।

अवसर पर वयावच्च समिति, आवास व व्यवस्था समिति, मेंटेनेंस व सफाई समिति, स्वागत एव प्रवेश समिति, सांस्कृतिक समिति, गवली समिति, रंगोली समिति, भोजन समिति, सजावट समिति, पूजा समिति, विहार व्यावच्च समिति, तपस्या देख रेख समिति, प्रचारप्रसार समिति, शिविर समिति, भगवान की आंगी समिति आदि का गठन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान ड्रेस कोड, प्रवेश व स्वागत पर विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें… ज्ञान व प्रेम का समावेश ही प्रदान करता है पूर्णता : सद्गुरु रमेशजी

अवसर पर छाया कंकरिया, राजकुमारी श्रीश्रीमाल, अनीता श्रीश्रीमाल, उर्मिला गोलेच्छा, राजवंती नाहटा, संगीता लूणिया दीपाली गोलेच्छा, मीना खिंवसरा की उपस्थिति रही। सीमा शील कुमार जैन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button