गतिमान कार पर गिरी पेड़ की टहनी
हैदराबाद, उत्तरी ज़ोन के तिरुमलगिरी थाना परिधि के अंतर्गत ओल्ड बोइनपल्ली रामन्नाकुंटा चेरुवु के निकट गतिमान कार पर सड़क किनारे पेड़ की टहनी गिर गई। इस हादसे में कार चला रही राजकुमारी आंशिक रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमारी आज कार में सवार होकर जा रही थी।
यह भी पढ़े: गांधी सरोवर के पास बनेगा सबसे ऊँचा आइकॉनिक टॉवर
इसी दौरान पुल्लारेड्डी भवन के निकट अचानक उसकी कार पर पेड़ की टहनी गिर गई, जिस कारण उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और वह आंशिक रूप से घायल हो गई। वहाँ से गुजर रहे हश्मतपेट निवासी वाहेद और उसकी पत्नी जहीरा ने इस घटना की स्थानीय यातायात पुलिस और जीएचएमसी को जानकारी दी। मौके पर पहुँचे पुलिसकर्मी और जीएचएमची अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त कार और टहनी को हटाकर अवरुद्ध यातायात को बहाल किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



